Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Car Sales: December 2024 बिक्री के मामले में कैसा रहा, MG, Mahindra, Hyundai, Kia ने बेचीं कितनी कारें, पढ़ें खबर

    Car Sales भारत सहित दुनियाभर में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री की जाती है। साल के आखिरी महीने December 2024 में भी कुछ प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से कुल कितनी कारों की बिक्री (Car Sales in December 2024) की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर MG Mahindra Hyundai और Kia के लिए साल 2024 का आखिरी महीना कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 01 Jan 2025 04:00 PM (IST)
    Hero Image
    MG, Mahindra और Hyundai ने December 2024 में कितनी कारों की बिक्री की, जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री की जाती है। December 2024 के दौरान भी सभी वाहन निर्माताओं की ओर से बिक्री बढ़ाने और स्‍टॉक खत्‍म करने के लिए बड़े बड़े Discount Offer भी दिए। बीता महीना MG, Mahindra, Kia और Hyundai के लिए बिक्री (Car Sales) के मामले में कैसा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG के लिए कैसा रहा December 2024

    ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स के लिए साल 2024 का आखिरी महीना काफी बेहतरीन रहा। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक December 2024 के दौरान कंपनी ने देशभर में कुल 7516 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक कंपनी को बिक्री के मामले में दिसंबर 2024 में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है। कंपनी की बिक्री में सबसे ज्‍यादा योगदान Electric Vehicles का रहा है। पिछले साल देश में लॉन्‍च की गई MG Windsor EV को भी ग्राहकों ने काफी ज्‍यादा पसंद किया है। इस इलेक्ट्रिक सीयूवी की तीन महीने में ही 10 हजार यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है। जिसके साथ ही यह लगातार तीसरे महीने सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली EV रही है। कंपनी की कुल बिक्री में ईवी सेगमेंट का योगदान 70 फीसदी रहा है।

    यह भी पढ़ें- January 2025 में लॉन्‍च होगी Hyundai Creta EV, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर

    Mahindra के लिए कैसा रहा December 2024

    एसयूवी निर्माता महिंद्रा के लिए भी साल 2024 का आखिरी महीना काफी बेहतरीन रहा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान देश में 46222 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पिछले साल दिसंबर महीने में यह संख्‍या 39981 यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक कंपनी को बिक्री के मामले में 16 फीसदी की बढ़त मिली है। वहीं एक्‍सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने 53 फीसदी की बढ़त हासिल की है। December 2024 में कुल 2776 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया था जबकि December 2023 में यह संख्‍या 1816 यूनिट्स की रही थी।

    Hyundai ने की कितनी कारों की बिक्री

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai ने भी December 2024 के दौरान 55078 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि December 2023 के दौरान यह संख्‍या 56450 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.4 फीसदी की कम बिक्री हुई है। कंपनी की बिक्री में CNG पोर्टफोलियो का योगदान 13.1 फीसदी रहा है और सिर्फ क्रेटा एसयूवी की साल 2024 में 186919 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    Kia ने 2024 में किया कैसा प्रदर्शन

    हुंडई के अलावा एक और साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भी भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक 2024 के दौरान कंपनी ने 255038 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने छह फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025 में लॉन्‍च होंगी ये Electric Cars and SUVs, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज