Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Car Sales: December 2024 में कैसी रही Maruti, Honda, Tata और Toyota की बिक्री, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 11:59 AM (IST)

    Car Sales भारत सहित दुनियाभर में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री की जाती है। साल के आखिरी महीने December 2024 में भी कुछ प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से कुल कितनी कारों की बिक्री (Car Sales in December 2024) की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर Maruti Tata Honda और Toyota के लिए साल 2024 का आखिरी महीना कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Maruti, Honda, Tata और Toyota ने December 2024 में की कितनी कारों की बिक्री।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री की जाती है। December 2024 के दौरान भी सभी वाहन निर्माताओं की ओर से बिक्री बढ़ाने और स्‍टॉक खत्‍म करने के लिए बड़े बड़े Discount Offer भी दिए। बीता महीना Maruti, Tata, Toyota और Honda के लिए बिक्री (Car Sales) के मामले में कैसा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti ने की कितनी कारों की बिक्री

    Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक December 2024 के दौरान कुल 178248 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। जिनमें से घरेलू बाजार में 140829 यूनिट्स की बिक्री हुई है और 37419 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। वहीं December 2023 के दौरान घरेलू बाजार में कंपनी ने 110667 यूनिट्स और विदेशों में 26884 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    यह भी पढ़ें- Car Sales: December 2024 बिक्री के मामले में कैसा रहा, MG, Mahindra, Hyundai, Kia ने बेचीं कितनी कारें, पढ़ें खबर

    Honda के लिए कैसा रहा December 2024

    होंडा कार्स इंडिया के लिए भी दिसंबर 2024 का महीना मिला जुला रहा। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक कैलें‍डर ईयर 2024 में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है, लेकिन साल के आखिरी महीने में कंपनी ने 9460 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान 11651 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    Tata Motors ने की कितनी बिक्री

    टाटा मोटर्स की ओर से भी हैचबैक से लेकर एसयूवी और ICE से लेकर EV सेगमेंट में कई वाहन ऑफर किए जाते हैं। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक December 2024 के दौरान कुल 44289 यूनिट्स की बिक्री की गई है। वहीं 2023 में इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 43675 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में एक फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है।

    Toyota ने बेचीं कितनी कारें

    टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। December 2024 में कंपनी ने कुल 29529 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि December 2023 के दौरान यह संख्‍या 22867 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 29 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है। वहीं कैलेंडर ईयर 2024 में 326329 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर टोयोटा ने 40 फीसदी की बढ़ोतरी कैलेंडर ईयर में हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- Honda Elevate Black Edition जल्‍द हो सकता है भारतीय बाजार में लॉन्‍च, लॉन्‍च से पहले आई नजर

    comedy show banner
    comedy show banner