यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बनवाने जा रहे हैं DL तो सबसे पहले करें अपनी कार को फिट, कभी नहीं होंगे फेल
अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक की हो गई है और आप अपने लिए डीएल बनवाने की प्लानिंग कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक की हो चुकी हैं तो आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स जरूर बनवा लेना चाहिये क्योकि ये आगे चलकर आपके काम आने वाला है। अगर आप अपने लिए डीएल बनवाने जा रहे हैं तो आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए , वरना आपका डीएल बाद में रिजेक्ट हो सकता है। रोड पर कार चलाना सबसे अहम जिम्मेदारी होती है, आपकी एक गलती आपके साथ - साथ सामने वालो को भी परेशानी में डाल सकती है। अगर आप इन बातों का ख्याल रखेंगे तो आप टेस्ट ड्राइव के दौरान फेल होने से बच सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
जब भी आप टेस्ट देने के लिए जाएं तो वो कार लेकर जाएं, जिससे आप कार को चलाना सीख रहे हैं। क्योंकि आप उस कार से काफी अच्छे से परिचित होंगे और टेस्ट के दौरान आप बिना झिझक के कार को चला सके और आप टेस्ट में पास हो जाएं।
सभी मानदंडों को कार पूरा करें
इसके बाद आप इस बात का ख्याल रखें कि जो भी आप कार टेस्ट के लिए लेकर जा रहे हैं वो सभी मानदंडों को पूरा करती हो। कार को अच्छी तरीके से चेक करें। अगर टेस्टिंग के दौरान आपकी कार में लाइट भी काम नहीं कर रही होगी, तो आप टेस्ट में फेल हो सकते हैं।
कार के मिरर को करें सही से सेट
जिस कार को लेकर जा रहे है उस कार के मिरर को अच्छे से देख लें, ताकि सड़क पर आप आराम से अपनी कार ड्राइव कर पाएं और टेस्टिंग के दौरान ये देखा जाता है कि आप ड्राइविंग के दौरान कार के मिरर को कैसे सेट करते हैं।
सभी दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं
आखिरी में आप इस बात को जरूर समझ लें जब तक आप कार को अच्छे से चलना न सीख ले कार को समझ ना ले तब तक टेस्टिंग के लिए न जाएं। जब आपको लगे अब आप परफेक्ट हो चूके है तभी आप टेस्ट देने जाएं। आपको बता दे टेस्ट के दौरान आपसे कई तरह के सवाल भी पूछे जाते हैं। इसके अलावा कार के सभी दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं।


