Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जल्द लॉन्च हो सकती है होंडा की ये अपकमिंग बाइक, जानिए संभावित फीचर्स के बारे में

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 12:14 PM (IST)

    कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब रखी जा सकती हैं। वर्तमान में होंडा एसपी 125 को टीवीएस रेडर का सीधा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। वहीं SP 160 का राइवल पल्सर अपाचे और हीरो की एक्सट्रीम होगी। आइये डिटेल में जानते हैं।

    Hero Image
    Honda जल्द लॉन्च करने वाली है अपनी परफॉर्मेंस बाइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया एक नई 160cc कम्यूटर मोटरसाइकिल के साथ अपने प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है, जो जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने कुछ समय पहले बाइक के फ्रंट और रियर सेक्शन की झलक दिखाते हुए एक टीजर जारी किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए इसपर क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट

    जापानी ब्रांड कथित तौर पर एक बिल्कुल नई 160 सीसी मोटरसाइकिल पेश करेगा, जो Honda यूनिकॉर्न पर आधारित होगा। इसे Honda SP 160 के अपडेटेड मॉडल के नाम से भी पहचाना जा सकता है। होंडा की इस आगामी बाइक से संबंधित कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब रखी जा सकती हैं। वर्तमान में होंडा एसपी 125 को टीवीएस रेडर का सीधा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। वहीं SP 160 का राइवल पल्सर, अपाचे और हीरो की एक्सट्रीम होगी।

    लुक और डिजाइन?

    रिपोर्ट के अनुसार प्लेटफॉर्म और इंजन यूनिकॉर्न 160 से उधार लिया जाएगा। वहीं सामने से देखने पर ये बाइक आपको एसपी 125 की याद दिलाएगा। पीछे से स्पोर्टी और आगे कम्यूटर बाइक है।

    2023 Honda SP 160 का इंजन

    उम्मीद है कि इसमें 162.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन का उपयोग किया जाएगा, जो 7500 आरपीएम पर 12.9 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 5500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क देने के लिए पर्याप्त है। इस पावरट्रेन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। जहां तक डिजाइन की बात है, ये काफी हद तक एसपी 125 से प्रभावित होगा और हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें नई पेंट स्कीम और स्पोर्टी ग्राफिक्स पेश किए जाएंगे।