Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए रंग के साथ आई Honda Amaze, Crystal Black Pearl रंग के साथ मिलेंगे छह और विकल्‍प, पढ़ें कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 02:40 PM (IST)

    Honda Amaze जापानी वाहन निर्माता होंडा की ओर से सेडान कार से लेकर एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Honda Amaze को नए रंग के साथ पेश कर दिया है। निर्माता की ओर से इसे किन वेरिएंट्स में ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Honda Amaze को मिला नया रंग। जानें कितनी है कीमत।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Honda Cars की ओर से Honda Amaze को हाल में ही नए रंग के साथ पेश किया गया है। निर्माता की ओर से किस तरह की खासियत इसमें दी गई है। किस कीमत पर नए रंग के साथ अमेज को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए रंग के साथ आई Honda Amaze

    होंडा अमेज को भारतीय बाजार में नए रंग के साथ पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे Crystal Black Pearl रंग के साथ पेश किया गया है।

    अधिकारियों ने कही यह बात

    होंडा कार्स इंडिया के कुणाल बहल ने कहा कि होंडा अमेज़ भारत के युवा और गतिशील कार खरीदारों को लगातार पसंद आ रही है, जो स्टाइल, विश्वसनीयता और मूल्य की तलाश में रहते हैं। क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रंग की शुरुआत के साथ, हम एक बोल्ड और आधुनिक विकल्प जोड़ रहे हैं जो आज के युवाओं की बदलती पसंद को दर्शाता है। यह नया रंग अमेज़ को और भी प्रीमियम लुक देता है, जिससे यह पहली बार कार खरीदने वालों और युवा पेशेवरों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन जाती है, जो अपनी कार को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं।

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से इस कार के नए रंग को तीन वेरिएंट्स में उपलब्‍ध करवाया गया है। जिनमें V,VX और ZX शामिल हैं। इन वेरिएंट्स में अन्‍य रंगों के मुकाबले Crystal Black Pearl रंग के लिए आठ हजार रुपये ज्‍यादा देने होंगे।

    किन रंगों का मिलेगा विकल्‍प

    होंडा की ओर से अमेज को कुल सात और रंगों के विकल्‍प में उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिनमें नए क्रिस्‍टल ब्‍लैक पर्ल के अलावा इसमें लूनर सिल्वर मेटैलिक, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल रंग के विकल्‍प मिलते हैं।

    किनसे है मुकाबला

    होंडा की ओर से अमेज को भारत में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार को बाजार में Maruti Dzire, Hyundai Aura और Tata Tigor जैसी कारों से मुकाबला करना होगा।