Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Xtreme 160R 4V और TVS Apache RTR 160 4V में क्या है खास, एक-दूसरे से कितनी हैं अलग

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 12:55 PM (IST)

    Hero Xtreme 160R 4V और TVS Apache RTR 160 4V दुनिया में हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी दोपहिया ब्रांड में से एक है। इसका उद्देश्य प्रीमियम सेगमेंट को टैप क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hero Xtreme 160R 4V और TVS Apache RTR 160 4V दोनों में क्या कुछ खास

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Hero MotoCorp ने भारत में अपनी अपडेटेड Xtreme 160R 4V मोटरसाइकिल को 1.27 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल 160 सीसी सेगमेंट में दोपहिया वाहन पर अधिक फोकस कर रही है। टीवीएस के पास अपाचे आरटीआर 160 4वी जैसे प्रोडक्ट है। Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 दोनों भारतीय मोटरसाइकिल बाजार के 160 सीसी सेगमेंट में लोकप्रिय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160

    Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 दोनों भारतीय मोटरसाइकिल बाजार के 160 सीसी सेगमेंट में लोकप्रिय  हैं। TVS Apache RTR 160 4V, Hero Xtreme 160R के खिलाफ एक मजबूत प्रतियोगी है। दोनों नेकेड स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल दमदार और आक्रामक डिजाइन के साथ आती हैं  जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

    Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 कीमत

    2023 Hero Xtreme 160R 4V की कीमत अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर 1.27 लाख और 1.37 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 160 4V की कीमत 1.24 लाख रुपये से 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    कलर ऑप्शन

    Hero Xtreme 160R तीन कलर ऑप्शन में आती है: ब्लेज़िंग स्पोर्ट्स रेड, मैट स्लेट ब्लैक और नियॉन शूटिंग स्टार। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 160 4V चार पेंट स्कीम में आती  है: मैट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू, नाइट ब्लैक और रेसिंग रेड।

    इंजन की खूबियां

    नया Hero Xtreme 160R 4V 163.2 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है जो एयर और ऑयल कूलिंग को जोड़ती है। इसका इंजन फाइव-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है और 16.6 bhp की पीक पावर और 14.6 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर, TVS Apache RTR 160 4V को 159.7 cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन से पावर मिलती है, जिसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो 17.3 bhp की पीक पावर और 14.7 Nm का अधिकतम पीक टॉर्क जनरेट करती है।