Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलती है Hero की यह बाइक, January 2025 में भी लाइन लगाकर लोगों ने खरीदी, ऐसा रहा Top-5 का हाल

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 02:00 PM (IST)

    देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। January 2025 के दौरान देश में किस कंपनी की ओर से कितनी Bike Sale की गई हैं। किन बाइक्‍स को सबसे ज्‍यादा पसंद (Bike Sale in January 2025) किया गया है। किस कंपनी की कौन सी बाइक Top-5 की लिस्‍ट में शामिल हुई है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    January 2025 में Top-5 Bike लिस्‍ट में शामिल हुईं कौन सी बाइक्‍स।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में लोग Bike चलाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक January 2025 के दौरान बाइक सेगमेंट ने कैसा प्रदर्शन किया है। किस कंपनी की किस बाइक को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। Top-5 में किन बाइक्‍स को जगह मिली है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितनी हुई बिक्री

    भारतीय बाजार में बीते महीने लाखों की संख्‍या में लोगों ने बाइक्‍स को खरीदा है। जानकारी के मुताबिक January 2025 के दौरान देशभर में Top-5 बाइक्‍स की कुल 628536 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    पहले नंबर पर रही Hero Splendor

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में काफी लंबे समय से Hero Splendor बाइक को ऑफर किया जाता है। हर महीने इस बाइक की सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। January 2025 के दौरान भी यह बाइक सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बाइक की लिस्‍ट में पहले पायदान पर रही है। बीते महीने इसकी कुल 259431 यूनिट्स की बिक्री की गई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 255122 यूनिट्स को खरीदा गया था।

    दूसरे नंबर पर रही Honda Shine

    जापानी दो पहिया निर्माता Honda की ओर से Shine को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बिक्री के मामले में यह बाइक दूसरे नंबर पर रही है। January 2025 के दौरान इस बाइक की कुल 168290 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस दौरान इस बाइक की 145252 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    तीसरे नंबर पर रही Bajaj Pulsar

    बजाज की ओर से पल्‍सर बाइक को कई सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान देशभर में 104081 यूनिट्स को खरीदा गया है। इसके पहले साल 2024 में इसी अवधि के दौरान इस बाइक को 128883 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इस बाइक की बिक्री में करीब 20 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।

    अगले नंबर पर आई Hero HF Dlx

    हीरो मोटोकॉर्प की HF Dlx बाइक को भी काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस बाइक की कुल 62223 यूनिट्स को खरीदा गया है। जबकि January 2025 के दौरान इसकी 78767 यूनिट्स को देशभर में खरीदा गया था।

    Top-5 में शामिल हुई TVS Apache

    TVS की बाइक Apache को भी Top-5 में जगह मिली है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली TVS Apache बाइक को भी बीते महीने के दौरान 34511 लोगों ने खरीदा है। पिछले साल January महीने में इस बाइक को 31222 लोगों ने खरीदा था।