Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2024 में भारतीय दो पहिया निर्माता पेश करेंगे नए वाहन, Hero, RE और Ultraviolette पर रहेगी नजर

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 11:59 AM (IST)

    दुनियाभर में दो पहिया वाहनों के लिए इटली के मिलान में हर साल बेहद खास इवेंट का आयोजन किया जाता है। EICMA 2024 में इस बार भारत की ओर से तीन प्रमुख दो पहिया निर्माता हिस्‍सा ले रहे हैं। Hero MotoCorp Royal Enfield और Ultraviolette की ओर से किन वाहनों को इस कार्यक्रम में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    EICMA 2024 में कौन कौन सी भारतीय दो पहिया निर्माता हिस्‍सा ले रही हैं। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख दो पहिया निर्माता Hero MotoCorp, Royal Enfield और Ultraviolette जल्‍द ही नए वाहनों को पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों निर्माता EICMA 2024 में कई दो पहिया वाहनों को पेश कर सकती हैं। किस कंपनी की ओर से किस वाहन को पेश किया जा सकता है और क्‍या इनको भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2024 में पेश होंगे नए वाहन

    इटली के मिलान शहर में EICMA 2024 का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। इस दौरान दुनियाभर की कई दो पहिया निर्माता अपने अपने उत्‍पादों को शोकेस करेंगी। भारत की प्रमुख दो पहिया निर्माता Hero MotoCorp, Royal Enfield और Ultraviolette की ओर से भी इसमें नए वाहनों को पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- EICMA 2024 में Hero लाएगी नई जेनरेशन Xpulse 210 बाइक, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

    Hero करेंगी चार वाहनों को पेश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से EICMA 2024 के दौरान कुल चार दो पहिया को पेश किया जा सकता है। इनमें दो ICE और दो EV सेगमेंट के वाहन होंगे। ICE सेगमेंट में कंपनी की ओर से दो बाइक्‍स को लाया जाएगा और EV सेगमेंट में कंपनी की ओर से दो स्‍कूटर्स को लाया जा सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि इनमें से एक बाइक Hero की नई Xpulse हो सकती है जिसमें Karizma XMR का इंजन दिया जा सकता है।

    Royal Enfield करेगी इन बाइक्‍स को पेश

    रेट्रो बाइक्‍स बनाने वाली भारतीय निर्माता Royal Enfield की ओर से भी इस इवेंट के दौरान कई बेहतरीन बाइक्‍स को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से EICMA 2024 के दौरान पहली Electric Bike को भी लाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से Interceptor Bear 650 को भी इसी दौरान पेश कर सकती है। साथ ही Classic 650 को भी लाया जा सकता है।

    Ultraviolette भी होगी EICMA 2024 में शामिल

    बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता Ultraviolette भी EICMA 2024 में हिस्‍सा ले रही है। कंपनी की ओर से इस दौरान अपनी F77 Electric Bike को शोकेस किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी ने हाल में ही में यूरोपियन यूनियन में बाइक्‍स की बिक्री के लिए जरूरी मंजूरी हासिल की है।

    क्‍या भारत आएंगी बाइक्‍स

    हीरो मोटोकॉर्प और रॉयल एनफील्‍ड की ओर से EICMA 2024 के दौरान कई ऐसी बाइक्‍स को पेश किया जाएगा। जिनकी भारत में अभी बिक्री नहीं की जाती है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि दोनों निर्माताओं की ओर से जल्‍द ही इन बाइक्‍स को भारतीय बाजार में भी लॉन्‍च किया जाएगा।

    कब होगा कार्यक्रम

    EICMA 22024 का आयोजन इटली के मिलान शहर में होगा। इसकी शुरुआत पांच नवंबर 2024 से होगी। लेकिन आम जनता इसे 7-10 November के बीच देखने जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें- नई जेनरेशन KTM 390 Adventure के लॉन्‍च से पहले सामने आई जानकारी, Cruise Control सहित मिलेंगी ये बेहतरीन फीचर्स

    View this post on Instagram

    A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)

    comedy show banner
    comedy show banner