Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EICMA 2024 में Hero लाएगी नई जेनरेशन Xpulse 210 बाइक, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 03:00 PM (IST)

    दो पहिया वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता Hero Motocorp की ओर से जल्‍द ही नई बाइक को लाया जा सकता है। EICMA 2024 में कंपनी नई बाइक को पेश कर सकती है। इसके पहले सोशल मीडिया पर टीजर (Hero Xpulse 210 Bike Teaser Released) जारी किया गया है। टीजर में क्‍या जानकारी दी गई है। किस सेगमेंट में बाइक को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Hero की ओर से नई बाइक को नवंबर 2024 में पेश किया जा सकता है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख दो पहिया निर्माता Hero Motocorp की ओर से कई बेहतरीन वाहनों को बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और बेहतर करते हुए नई बाइक को पेश करने की तैयारी कर रही है। किस बाइक को कंपनी की ओर से लाने की तैयारी की जा रही है। कब तक इसे लाया जा सकता है। किस सेगमेंट में इस बाइक को पेश किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero लाएगी नई बाइक

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने सोशल मीडिया पर नया टीजर भी जारी किया है। टीजर में बाइक के फ्रंट को दिखाया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से मौजूदा Xpulse बाइक की नई जेनरेशन को पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 125 सीसी बाइक सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री, September 2024 में कौन सी बाइक्‍स हुई Top-5 में शामिल

    कब होगी पेश

    कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जो टीजर जारी किया गया है। उसके मुताबिक एडवेंचर सेगमेंट में इसे लाया जाएगा। बाइक को सबसे पहले EICMA 2024 में पेश किया जाएगा। EICMA 2024 नवंबर में इटली के मिलान में होगा।

    टीजर में मिली जानकारी

    Hero Xpulse की नई जेनरेशन को नवंबर में होने वाले EICMA 2024 में लाया जाएगा। जिसके पहले जारी हुए टीजर में बाइक की झलक दिखाई गई है। इसमें बाइक की एलईडी हेडलाइट, हेडलाइट गार्ड, फ्रंट टायर बंपर, नंबर प्‍लेट, इंडीकेटर की जानकारी मिल रही है। जिससे यह साफ होता है कि इसे ऑफ रोडिंग के लिए तैयार किया गया है।

    कितना दमदार होगा इंजन

    कंपनी की ओर से इसमें नया इंजन दिया जा सकता है। उम्‍मीद है कि इसमें Karizma XMR वाला 210 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाएगा। जिससे बाइक को 25.15 बीएचपी की पावर और 20.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ बाइक में 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स को दिया जा सकता है। मौजूदा जेनरेशन Xpulse में दिए इंजन से बाइक को 19 बीएचपी की पावर और17.35 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    मिल सकते हैं बेहतरीन फीचर्स

    टीजर में मिली जानकारी के अलावा भी कंपनी बाइक को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर कर सकती है। नई जेनरेशन बाइक में फुली डिजिटल स्‍पीडोमीटर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, एप आधारित टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम, राइडिंग के लिए अलग मोड्स के साथ ही स्विचेबल रियर एबीएस को भी इसमें दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- क्‍या है लाखों रुपये के Discount Offers की सच्‍चाई, ग्राहक या कंपनी किसे होगा असली फायदा, पढ़ें पूरी खबर

    View this post on Instagram

    A post shared by Hero MotoCorp (@heromotocorp)