सुरक्षित राइडिंग के लिए बेस्ट है Ford Endeavour, 5-स्टार रेटिंग की कैटेगरी में हुई शामिल
2022 Ford Endeavor को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह विदेशों में बिकने वाली Ford Everest पर आधारित होगी और इससे कई फीचर्स को साझा भी करेगी। वहीं उम्मीद है कि अपकमिंग फोर्ड एंडेवर को भारत में तीन इंजन विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ford Endeavour: वाहन निर्माता फोर्ड (Ford) की भारत में मिलने वाली Endeavour गाड़ी सबसे सुरक्षित गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि हाल में वाहनों को सुरक्षा रेटिंग देने वाली एजंसी ANCAP ने फोर्ड Everest का क्रैश टेस्ट किया है, जिसमें इसे 5-स्टार रेटिंग दी गई है। गौरतलब है कि फोर्ड Everest भारत में फोर्ड Endeavour के नाम से जानी जाती है, इसलिए कहा जा सकता है कि Ford Endeavour भी सुरक्षा के सभी मानकों पर खरी उतरी है। साथ ही यह एएनसीएपी रेटिंग इस प्लेटफॉर्म पर आधारित वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होती है।
यहां गौर करने वाली बात है कि यह वही एंडेवर नहीं है जो भारत में बिक्री पर थी। इसके बजाय, यह अपडेटेड मॉडल है जो भारत में कई नए अपग्रेड के साथ आएगी। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
कैसी रही Ford Endeavour की रेटिंग?
रेटिंग की बात करें तो 2022 फोर्ड एंडेवर ने ड्राइविंग के दौरान मिलने वाली सुरक्षा में वयस्कों की सुरक्षा के लिए 86 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए फोर्ड एंडेवर का शानदार 93 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। इसे पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 74 प्रतिशत अंक दिए गए हैं और विभिन्न सुरक्षा सहायता के लिए 86 प्रतिशत अंक मिले हैं।
कई फीचर्स से लैस होगी अपकमिंग Endeavour
फीचर्स लिस्ट की तरफ ध्यान दें तो उम्मीद है कि विदेशों में मिलने वाली फोर्ड एवरेस्ट और भारत में आने वाली एंडेवर में फीचर्स को समान रखा जाएगा। विदेशों में मिलने वाली एवरेस्ट की चौड़ाई 50mm और व्हीलबेस 50mm का है जो इसे साइज में बड़ा बनाता है। इसके अलावा इसमें बेहतर हैंडलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसमें एक दमदार छत भी है जो 350 किलोग्राम तक का स्थिर वजन रख सकती है। हालांकि, ऊबड़ -खाबड़ वाले रास्तों पर यह केवल 100 किलोग्राम तक का ही वहन उठा सकती है। इस तरह इन सभी फीचर्स को अपकमिंग एंडेवर में देखे जाने की उम्मीद है।
Endeavour में मिल सकता है 3 इंजन विकल्प
फोर्ड एवरेस्ट SUV को विदेशों में 3 इंजन विकल्पों के साथ बेचा जाता है, जिसमें 2-लीटर टर्बो-डीजल, 2-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल, और 3-लीटर V6 टर्बो-डीजल है। यही इंजन विकल्प एंडेवर में भी मिल सकता है। ब्रांड के रेंजर मॉडल की तरह इसे रियर-व्हील ड्राइव या ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। साथ ही ट्रांसमिशन के लिए एंडेवर को 6-स्पीड मैनुअल या 10 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।