Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर चाहिए अधिक माइलेज वाली सीएनजी कार तो यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट, TATA से लेकर Maruti तक शामिल

    मारुति सुजुकी देश में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। अगर आप अपने लिए एक नई सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम भारतीय बाजार में मौजूद 10 सीएनजी दमदार कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 26 May 2023 03:07 PM (IST)
    Hero Image
    अगर चाहिए अधिक माइलेज वाली सीएनजी कार तो यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट,

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में पेट्रोल के साथ -साथ एक से बढ़कर एक सीएनजी कारें मौजूद है।  मौजूदा समय में सीएनजी कारों की ब्रिकी भी अच्छी  हो रही है। मारुति के अलावा टाटा मोटर्स और हुंडई भी कई सीएनजी कारों की सेल कर रही है। अगर आप एक सीएनजी कार खरीद रहे हैं तो सबसे बड़ा फायदा माइलेज का है। ये  कारें माइलेज अच्छा देती है और इन्हें चलाने में अधिक खर्च भी नहीं आता है। आज हम भारतीय बाजार में मौजूद 10 सीएनजी दमदार कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Celerio और Wagon r CNG 

    मारुति भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारों की सेल करती है। मारुति सेलेरियो सीएनजी 35.60 km/kg का माइलेज देती है। देश में सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार में से एक है। इसकी कीमत मार्केट में 6.72 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं वैगनआर सीएनजी की कीमत 6.43 लाख रुपये से शुरू होती है। ये 34.05 km/kg का माइलेज देती है।

    Maruti Dzire और Swift CNG

    भारतीय बाजार में मारुति डिजायर सीएनजी 31.12km/kg तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत लगभग 8.32 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति स्विफ्ट सीएनजी 30.9 km/kg तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 7.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू  होती है।

    Maruti Baleno और Brezza CNG

    मारुति बलेनो सीएनजी वर्जन में भी आती है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होती है। ये 30.61 km/kg तक का माइलेज देती है। वहीं मारुति ब्रेजा भी सीएनजी वर्जन में आती है। जिसकी कीमत 9.14 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 25.51 km/kg तक का माइलेज देती है।

    Tata Tiago और Tigor CNG 

    टियागो सीएनजी की कीमत लगभग 6.44 लाख रुपये से शुरू होती है। यह 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम सीएनजी का माइलेज देती है। टिगोर सीएनजी की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 7.60 लाख रुपये से शुरू होती है जो करीब 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

    Hyundai Aura और Grand i10 Nios CNG

    हुंडई ऑरा भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। इसकी कीमत इंडियन मार्केट में लगभग 8.10 लाख रुपये है। जो 28.0 km/kg का माइलेज देती है। वहीं, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी की कीमत लगभग 7.56 लाख रुपये से शुरू होती है। जो 25km से अधिक का माइलेज देती है।