Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Citroen C3 को खरीदना हुआ महंगा, बढ़ गए कितने दाम, किस वेरिएंट की क्‍या है नई कीमत, पढ़ें खबर

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 08:00 PM (IST)

    Citroen C3 Price Hike In April 2025 फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता Citroen की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से April 2025 में अपनी हैचबैक कार C3 की कीमत बढ़ा दी गई है। कीमत बढ़ने के बाद किस वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Citroen C3 की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में अपनी सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर Citroen C3 को ऑफर किया जाता है। April 2025 में सिट्रॉएन की ओर से इस गाड़ी की कीमत को बढ़ा (Citroen C3 price hike) दिया गया है। सी3 की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महंगी हुई Citroen C3

    सिट्रॉएन की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Citroen C3 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से कार की कीमत बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमतों में सात हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि सभी वेरिएंट्स की कीमतों को नहीं बढ़ाया गया है।

    किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक एसयूवी के बेस वेरिएंट (Citroen C3 variant price list) Live की कीमत में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी हुई है। सात हजार रुपये की बढ़ोतरी के बाद इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.23 लाख रुपये हो गई है। इसके बाद Feel वेरिएंट की कीमत में पांच हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। Shine की कीमत में छह हजार रुपये और Shine Dual Tone की कीमत में भी छह हजार रुपये बढ़े हैं। Shine Vibe Pack Dual Tone को हटा दिया गया है।

    1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल में Shine Dual Tone की कीमत में छह हजार की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा इसके Shine Dual Tone Vibe Pack को डिस्‍कंटीन्‍यू कर दिया गया है।

    1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक में अब तक चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे थे, लेकिन अब दो वेरिएंट्स को डिस्‍कंटीन्‍यू किया गया है और बाकी दोनों की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ अब इसके सिर्फ Shine और Shine Dual Tone को ही उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

    कितनी हुई कीमत

    Citroen C3 हैचबैक कार की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत (Citroen C3 new price 2025) 6.23 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट को 10.14 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

    किनसे है मुकाबला

    सिट्रॉएन की ओर से सी3 को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Wagon R, Baleno, Hyundai Grand Nios i10, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है।

    comedy show banner