Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लंबी आरामदायक राइडिंग के लिए बेस्ट होती हैं ये बाइक्स; लुक शानदार और माइलेज जबरदस्त, देखें लिस्ट में कौन शामिल

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 08:30 AM (IST)

    Best Cruiser Bike अगर आप एक धांसू लुक के साथ आरामदायक लंबी राइडिंग वाली बाइक खरीदने वाले हैं तो क्रूजर बाइक्स से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। इसलिए आज हम आपको भारत में मिलने वाली बेस्ट क्रूजर बाइक्स के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    Best Cruiser Bike की लिस्ट में शामिल हैं ये मॉडल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Cruiser Bike: क्रूजर बाइकों को लंबी राइडिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें दिए गए लोअर सीटींग पोजीशन, ऊंचे और लंबे हैंडल्स, और नेकेड बाइक की तरह लुक इसे चलाने वाले को एक लग्जरी राइडिंग का अनुभव देते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लंबी राइडिंग के लिए सबसे अच्छी मानी जाने वाली क्रूजर बाइक्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bajaj Avenger Cruise 220

    शानदार लुक के साथ Bajaj Avenger क्रूजर बाइक को 220cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 19.03PS की पावर 17.55Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसकी कीमत 1.38 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर हैं।

    Komaki Ranger

    ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, एक साइड स्टैंड सेंसर, एक एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आने वाली कोमाकी रेंजर एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। इसमें 4,000 वाट का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार चार्ज करने पर 200Km की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, इसकी कीमत 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Royal Enfield Bullet 350

    क्रूजर बाइक्स की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस बाइक में 346cc का इंजन मिलता है जो 19.36bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.47 लाख रुपये हैं।

    Jawa 42

    जावा 42 क्रूजर बाइक को भी भारत में खूब पसंद किया जाता है। इस बाइक में 293cc का इंजन दिया गया है, जो 27.33PS की पावर और 27.02 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसकी शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) जो टॉप मॉडल के लिए 1.94 लाख रुपये की कीमत के साथ आता है।

    ये भी बढ़ें-

    आम लोगों के लिए नहीं है ये कारें, जानिए 2022 में दुनिया की 5 सबसे लग्जरी गाड़ियां, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

    CNG Car चलाते समय भूल कर भी न करें ये गलती, वरना जान पर आ सकती है आफत