Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto News Roundup:लिथियम की दम पर भारत बनेगा ईवी किंग! Karizma की होगी वापसी? पढ़िए आज की बड़ी खबरें

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 09:59 PM (IST)

    भारत दुनिया का सबसे ज्यादा Electric Vehicle बनाने वाले देश बन सकता है। NHAI का टोल राजस्व अभी 40000 करोड़ रुपये है और यह आने वाले 2 से 3 साल में 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। (फाइल फोटो)।

    Hero Image
    Auto News Roundup for 24 March 2023 all big news is here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिनभर की ऑटो की खबरों पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल है। हम आपकी सुविधा के लिए Automobile से जुड़ी आज की खबरों का Roundup लेकर आए हैं। ऑटो सेक्टर में आज का दिन कैसा रहा, आइये जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिथियम आयन के दम पर भारत बनेगा ईवी किंग?

    देश में लगातार बढ़ रही वाहनों की डिमांड और निर्यात के चलते गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ रहा है। मौजूदा समय में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश है। हाल ही में देश को प्रकृति की एक सौगात मिली है। इसके संबंध में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में मिले लिथियम रिजर्व का उपयोग करके भारत दुनिया का सबसे ज्यादा Electric Vehicle बनाने वाले देश बन सकता है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

    हाइवे से खत्म होंगे Toll Plaza?

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि सरकार देश में मौजूदा राजमार्ग टोल प्लाजा को बदलने के लिए अगले छह महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन को कलेक्ट करने वाली नई तकनीक को पेश करने वाली है। इसका फायदा वाहन चालकों को भी मिलेगा। वाहन चालकों ने जितनी दूरी तय की है, उसी हिसाब से उनका टोल कटेगा। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि NHAI का टोल राजस्व अभी 40,000 करोड़ रुपये है और यह आने वाले 2 से 3 साल में 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

    Motovolt भारत में बढ़ाएगी अपना ईवी कारोबर

    भारतीय दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Motovolt देश में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह जर्मन इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता eROCKIT AG में 10 लाख यूरो (करीब नौ करोड़ रुपये) में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। Motovolt के फाउंडर और सीईओ तुषार चौधरी ने ये जानकारी दी है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

    नए अवतार में वापस आ रही है Hero Karizma!

    भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero अपनी Karizma को फिर से मार्केट में पेश करने जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी इस बाइक को साल के अंत तक पेश कर सकती है। यहां पढ़िए पूरी खबर।