Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Auto Expo 2025: Hero MotoCorp कर रही कई स्‍कूटर और बाइक को पेश करने की तैयारी, ICE सेगमेंट में इन पर रहेगी नजर

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 08:29 AM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें Scooter सेगमेंट का भी बड़ा योगदान होता है। दो पहिया सेगमेंट की प्रमुख निर्माता Hero MotoCorp ओर से January 2025 में Bharat Mobility 2025 में कई नए स्‍कूटर और बाइक को लाया जा सकता है। हीरो की ओर से किस सेगमेंट में किस वाहन को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Hero Motocorp की ओर से Auto Expo में क्‍या लाया जा सकता है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया निर्माता Hero MotoCorp की ओर से भारतीय बाजार में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से Bharat Mobility 2025 के दौरान Auto Expo 2025 में हिस्‍सा लिया जाएगा। इस दौरान हीरो की ओर से कई वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी की ओर से ICE वेरिएंट वाले कौन से दो पहिया वाहनों को ला (Hero MotoCorp Auto Expo 2025) सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Destini 125

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम स्‍कूटर सेगमेंट में Hero Destini 125 की बिक्री की जाती है। लेकिन कंपनी की ओर से इसके नए वर्जन को इस महीने में भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है। सितंबर 2024 में इसे पेश कर दिया गया था। इसमें 124.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे इसे नौ बीएचपी की पावर और 10.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 82 से 88 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- January 2025 में Hero और Honda लाएंगी चार नए स्‍कूटर, दो Electric Scooter भी शामिल, जानें कब होंगे लॉन्‍च

    Hero Xoom 125R

    हीरो मोटोकॉर्प की ओर से दूसरे स्‍कूटर के तौर पर Hero Xoom 125R को भी इसी महीने लॉन्‍च किया जा सकता है। इस स्‍कूटर को कंपनी की ओर से 2023 में EICMA के दौरान शोकेस भी किया गया था। इसमें भी आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन के साथ बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत भी 85 से 90 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है।

    Hero Xoom 160R

    हीरो की ओर से प्रीमियम स्‍कूटर के तौर पर 160 सीसी में Hero Xoom 160R को लाया जा सकता है। स्‍कूटर को ज्‍यादा स्‍पोर्टी लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं। बाजार में इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये तक हो सकती है।

    Hero Xpulse 210

    हीरो की ओर से नई Xpulse 210 को भी ऑटो एक्‍सपो 2025 में लाया जा सकता है। इसमें 210 सीसी की क्षमता का DOHC लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है जिससे इसे 24.5 बीएचपी की पावर और 20.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक में आगे 210 एमएम और पीछे की ओर 205 एमएम के सस्‍पेंशन के साथ स्विचेबल एबीएस मोड्स 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स, स्लिपर और असिस्‍ट क्‍लच, 220 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 4.2 इंच टीएफटी स्‍पीडोमीटर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    Hero Karizma XMR 250

    हीरो की ओर से भारतीय बाजार में Karizma XMR को ऑफर किया जाता है लेकिन अब इसमें ज्‍यादा बड़ा इंजन देकर पेश किया गया है। इसमें 250 सीसी की क्षमता का DOHC 4V लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 30 पीएस की पावर और 25 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ ही रेसिंग बाइक्‍स से प्रेरित विंगलेट्स के साथ इसे बेहतर करने की कोशिश की गई है। बाइक में 6स्‍टेप एडजस्‍टेबल मोनोशॉक सस्‍पेंशन दिए गए हैं। स्विचेबल एबीएस मोड्स के साथ राइड को बेहतर बनाया गया है। बाइक में एलइडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल सहित कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है।

    Hero Xtreme 250 भी हुई पेश

    हीरो की ओर से 250 सीसी सेगमेंट में नेकेड बाइक के तौर पर Hero Xtreme 250 को भी EICMA 2024 में पेश किया गया है। इसमें 250 सीसी की क्षमता का DOHC 4वॉल्‍व इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 30 पीएस की पावर और 25 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक में यूएसडी फ्रंट सस्‍पेंशन के साथ रियर में 6स्‍टेप एडजस्‍टेबल मोनोशॉक सस्‍पेंशन दिए गए हैं। बाइक में स्विचेबल एबीएस मोड्स, एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, लैप टाइमर और ड्रैग टाइमर के साथ टीबीटी नेविगेशन और म्‍यूजिक कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।