विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 09:25 AM (IST)

अमिताभ बच्चन जिन प्रीमियम कारों का इस्तेमाल करते हैं उनकी कीमत करोड़ों में है

अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप
अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 76 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के शहंशाह के अभिनय को दुनिया के कई देशों में सराहा गया है। उनके फैंस सात समंदर पार भी हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि वो कौन सी कारें हैं जिनके खुद Big B फैन हैं? नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के गैरेज में वो कौन सी कारें हैं, जो आम आदमी की पहूंच से बाहर हैं। जानते हैं इन कार के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Mercedes Benz SL 500

मर्सिडीज बेंज SL 500 को इसके लग्जरियस फीचर्स के साथ सुपर फास्ट स्पीड के लिए जाना जाता है। कार केवल 5.8 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 259 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बॉलीवुड के कई कलाकारों के गैरेज में मौजूद है इनमें धर्मेंद का नाम भी शामिल है। इस कार को मर्सिडीज बेंज रोडस्टार के नाम से भी जाना जाता था।

Rolls Royce Phantom

इस कार को लेकर एक एक रोचक कहानी है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता रहा है कि अमिताभ बच्चन को यह कार गिफ्ट में मिली थी। करीब 3.5 करोड़ रुपये की इस कार को फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने Big B को गिफ्ट किया था। विधु विनोद ने फिल्म 'एकलव्य' के बाद इस कार को गिफ्ट किया था।सिल्वर कलर की इस कार में में 6.75 लीटर का V12 इंजन दिया गया है।

Mini Cooper S

इस कार के साथ Big B को कई मौकों पर देखा गया है। अमिताभ के गैरेज में शामिल सबसे नई कारों में से यह एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले माना गया कि इस कार को अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या को उसके जन्मदिन पर गिफ्ट किया था, लेकिन बाद में अमिताभ ने फैंस को बताया कि कार को अभिषेक बच्चन ने उन्हें गिफ्ट किया था। यह कार शहर में 21 से 28 किलोमीटर प्रति लीटर और पर 35 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है। इसकी कीमत 26.6 से 29.9 लाख रुपये के बीच है।

Range Rover

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार Big B की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। इस SUV के कस्टमाइज मॉडल को अमिताभ इस्तेमाल करते हैं। रेंज रोवर ऑटोबायॉग्रफी LWD में 4.4-लीटर का V8 डीजल इंजन दिया गया है। यह कार 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। स्पीड की बात करें तो यह SUV केवल 6.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस कार में ऑल-वील ड्राइव फीचर मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 49 लाख रुपये है।

Bentley Continental GT

इस कार के 4लीटर V8 ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन के वेरिएंट वाली कार को अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन भी इस्तेमाल करते हैं। इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।

Bentley Arange R

इस कार का प्रोडक्शन अब बंद हो चुका है। अमिताभ को इस कार के साथ कई मौकों पर देखा गया है।

Porsche Cayman S

पोर्शे केमैन S की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इसमें 3.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। Big B इसके व्हाइट वेरिएंट का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें:

Exclusive: Honda CR-V के सेफ्टी फीचर्स और कीमतों को लेकर कंपनी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय सड़कों के लिए कैसी रहेगी नई Honda CR-V, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।