7 Seater MPV and SUV Sale: Maruti Ertiga की November में रही सबसे ज्यादा मांग, Top-5 में शामिल हुईं ये गाड़ियां
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। November 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top 5 लिस्ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। November 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
Maruti Ertiga
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्प के साथ आने वाली इस एमपीवी की November 2024 में 15150 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि साल November 2023 में इसकी कुल 12857 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ें- सब 4 मीटर में कौन सी SUV बनी November में लोगों की पसंद, Top-5 में शामिल हुईं Tata, Mahindra, Hyundai की गाड़ियां
Mahindra Scorpio
सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी November 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। बीते महीने में स्कॉर्पियो ब्रॉन्ड की एसयूवी की कुल बिक्री 12704 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल November महीने में इनकी कुल बिक्री 12185 यूनिट्स हुई थी।
Mahindra XUV 700
बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्ट में तीसरे पायदान पर Mahindra की XUV 700 एमपीवी रही। November 2024 के दौरान इसकी कुल 9100 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले November 2023 में इस एसयूवी को 7221 लोगों ने खरीदा था।
Mahindra Bolero
स्कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। November 2024 के दौरान इसकी कुल 7045 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि November 2023 के दौरान इसकी कुल 9333 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Toyota Innova
जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जा रहा है। यह लग्जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। November 2024 के दौरान इसकी कुल 7867 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी सिर्फ 6910 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।