Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar EV को खास बना सकती हैं ये 5 बातें, 15 अगस्त को दिखेगी पहली झलक

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 06:12 PM (IST)

    Mahindra Thar EV का इलेक्ट्रिक वर्जन खरीदारों के एक विशिष्ट समूह के लिए डिजाइन किया जाएगा जिसे संभावित रूप से नई तकनीक और अपडेटेड फीचर लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसे जबरदस्त ड्राइव रेंज और फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। देखना ये होगा कि ये जीरो-एमीशन वाली 4x4 इलेक्ट्रिक एसयूवी किस तरह से लोगों को आकर्षित करती है।

    Hero Image
    Thar EV को संभावित रूप से नई तकनीक और अपडेटेड फीचर लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Thar देश के सबसे लोकप्रिय एसयूवी मॉडलों में से एक है और 2020 के अक्टूबर में इसके अपडेटेड वेरिएंट के लॉन्च होने के बाद से भारतीय सड़कों पर इसकी मांग और उपस्थिति में प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है। इसे बेहतरीन ऑफरोडिंग क्षमताओं के अलावा जबरदस्त फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों द्वारा संचालित, Mahindra Thar जल्द ही इलेक्ट्रिक अवतार लेने वाली है। महिंद्रा इसके कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए,Mahindra Thar EV Concept से जुड़ी 5 बड़ी हाईलाइट्स के बारे में जान लेते हैं।

    जबरदस्त ड्राइव रेंज

    रेंज एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण कारक है, जो दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के भाग्य का फैसला करता है और ऑफरोडिंग के लिए बनी Mahindra Thar EV Concept के लिए ये और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। थार ईवी को एक प्रभावशाली ड्राइविंग रेंज की पेशकश करने की आवश्यकता है। फिलहाल कंपनी की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 की दावा की गई रेंज 456 किलोमीटर है।

    फास्ट चार्जिंग ऑप्शन

    एक प्रभावशाली रेंज बढ़िया है, लेकिन फास्ट चार्जिंग ऑप्शन एक एसयूवी के लिए भी महत्वपूर्ण है जो आउटडोर के लिए तैयार की गई है। इसलिए एक बार फिर, थार ईवी को इस बात पर नजर रखनी होगी कि इसकी बैटरी को कितनी जल्दी पूरी तरह से या कम से कम सम्मानजनक लेवल तक चार्ज किया जा सकेगा।

    कार्गो स्पेस

    महिंद्रा थार एसयूवी में कई खूबियां हैं, लेकिन इसमें कार्गो स्पेस की हमेशा कमी खलती है। पीछे के लोगों के लिए केबिन काफी तंग है और सामान रखने की जगह भी नहीं के बराबर है। हालांकि, थार ईवी में अधिक जगह खोलने की क्षमता है। उदाहरण के लिए, इंजन बे को भंडारण स्थान से सुसज्जित किया जा सकता है क्योंकि पारंपरिक वाहन के यांत्रिक भाग इसमें नहीं होंगे।

    अपडेटेड फीचर लिस्ट

    थार एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन खरीदारों के एक विशिष्ट समूह के लिए डिजाइन किया जाएगा, जिसे संभावित रूप से नई तकनीक और अपडेटेड फीचर लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसकी डिस्प्ले यूनिट्स को निश्चित रूप से बैटरी, परफॉरमेंस और रेंज से संबंधित जानकारी देने के लिए अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा भी इलेक्ट्रिक थार में कई आधुनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    बेहतरीन लुक

    थार अपने मौजूदा स्वरूप में बिल्कुल सॉलिड और खतरनाक दिखती है। ऐसेमें कहा जा सकता है कि इसकी बाहरी हाइलाइट्स के साथ छेड़छाड़ करने का कोई वास्तविक मतलब नहीं है। Mahindra Thar EV को कुछ नए अपडेटेड बिट्स और ईवी बैज के साथ पेश किया जा सकता है। देखना ये होगा कि ये जीरो-एमीशन वाली 4x4 इलेक्ट्रिक एसयूवी किस तरह से लोगों को आकर्षित करती।