Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Mahindra Bolero Neo का जल्‍द आएगा फेसलिफ्ट वर्जन, लॉन्‍च से पहले हो रही टेस्टिंग, मिली इन फीचर्स की जानकारी

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    2025 Mahindra Bolero Neo महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसे किस तरह के अपडेट के साथ कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mahindra Bolero Neo के फेसलिफ्ट को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही Mahindra Bolero Neo के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले इसे टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Bolero Neo फेसलिफ्ट हो सकती है लॉन्‍च

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्‍च से पहले टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है।

    क्‍या मिली जानकारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के लॉन्‍च से पहले इसे टेस्‍ट किया जा रहा है। इसी दौरान एसयूवी को देखा गया है। इस दौरान एसयूवी के फ्रंट को ढंका गया था। जिससे यह पता चल रहा है कि एसयूवी के फ्रंट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया बंपर, ग्रिल और लाइट्स को दिया जा सकता है। एक्‍सटीरियर के साथ ही इसमें अपडेट किया हुआ इंटीरियर भी दिया जा सकता है। जिसमें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वेंटिलेटिड सीट्स, पुश बटन स्‍टार्ट जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

    कितना दमदार इंजन

    महिंद्रा की ओर से इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसके मौजूदा वर्जन की तरह ही फेसलिफ्ट में भी उसी इंजन का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता के इंजन को उपयोग किया जाएगा। जिससे इसे 100 बीएचपी की पावर और 260 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जिसमें पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जाएगा। इसमें एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है। 

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से इसके लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ महीनों के दौरान इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    जीएसटी की दरों में बदलाव के साथ ही इस एसयूवी की कीमत को भी जीएसटी की नई दरों के मुताबिक ही रखा जाएगा। जिससे इस एसयूवी को आकर्षक कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।