विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST Rate Cut: Mahindra XUV3XO हुई अब सस्ती, किस वेरिएंट को खरीदने में कितना होगा फायदा

Published: Sat, 13 Sep 2025 02:00 PM (GMT+05:30)

महिंद्रा ने GST 2.0 के सुधारों का लाभ ग्राहकों को 6 सितंबर 2025 से देने का निर्णय लिया है जिससे ...और पढ़ें

GST 2.0 से XUV3XO हुई 1.56 लाख रुपये तक सस्ती
GST 2.0 से XUV3XO हुई 1.56 लाख रुपये तक सस्ती

HighLights

  1. XUV3XO पर 6 सितंबर से लागू GST 2.0 लाभ, 22 सितंबर का इंतजार नहीं।
  2. कीमत में डीजल पर 1.56 लाख और पेट्रोल पर 1.39 लाख रुपये तक कटौती हुई।
  3. 5-स्टार सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने ऐलान किया है कि वह अपने ग्राहकों को GST 2.0 रिफॉर्म्स का पूरा फायदा तुरंत, यानी 6 सितंबर 2025 से देगी। इसका मतलब है कि खरीदारों को 22 सितंबर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कंपनी के इस फैसले से उसकी SUV रेंज और किफायती हो जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा फायदा XUV3XO पर मिल रहा है, जहां ग्राहक को 1.56 लाख रुपये तक की बचत होगी।

GST 2.0 और सब-4 मीटर SUV का फायदा

सरकार के नए GST 2.0 ढांचे में बी-सेगमेंट गाड़ियों, यानी 4 मीटर से छोटी SUVs जिनमें पेट्रोल इंजन 1.2L तक या डीज़ल इंजन 1.5L तक है, पर टैक्स स्लैब 29–31% से घटाकर 18% कर दिया गया है। यही वजह है कि इस बदलाव का सबसे बड़ा असर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में दिख रहा है। महिंद्रा ने यह फायदा अपने ग्राहकों को तुरंत देने का फैसला किया है, जिससे खरीदारों को लगभग दो हफ्ते पहले ही बचत मिल जाएगी।

XUV3XO पर सबसे बड़ा फायदा

XUV 3XO - PETROL
वेरिएंट वर्तमान GST + सेस नई GST कुल GST लाभ (₹ तक)
MX1 29% 18% 70,600
MX2 PRO 29% 18% 93,200
MX3 29% 18% 100,800
MX3 PRO 29% 18% 103,300
AX5 29% 18% 110,400
AX5L 29% 18% 123,200
REVX 29% 18% 114,800
AX7 29% 18% 123,700
AX7L 29% 18% 139,600
XUV 3XO - DIESEL
वेरिएंट वर्तमान GST + सेस नई GST कुल GST लाभ (₹ तक)
MX2 31% 18% 104,000
MX2 PRO 31% 18% 110,800
MX3 31% 18% 124,600
MX3 PRO 31% 18% 120,400
AX5 31% 18% 135,300
AX7 31% 18% 153,100
AX7L 31% 18% 156,100

महिंद्रा की SUV लाइनअप में XUV3XO सबसे आकर्षक विकल्प बनकर उभर रही है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 1.39 लाख रुपये तक और डीजल वेरिएंट की कीमत में 1.56 लाख रुपये तक की कटौती की गई है।

Mahindra XUV3XO के सुरक्षा फीचर्स

XUV3XO सुरक्षा के मामले में भी मजबूत है। इसे 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS (एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग), ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, 4-व्हील डिस्क ब्रेक्स, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

Mahindra XUV3XO का इंटीरियर और फीचर्स

XUV3XO का केबिन अपनी क्लास में सबसे प्रीमियम माना जा रहा है। इसमें सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और डोर पैनल्स, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल 10.2-इंच HD डिस्प्ले, हार्मन कार्डन 7-स्पीकर सिस्टम विद सबवूफर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 80+ कनेक्टेड कार फीचर्स दिए जाते हैं।

Mahindra XUV3XO का इंजन

इंजन पेट्रोल डीजल
mStallion टर्बो चार्ज्ड मल्टीपॉइंट फ्यूल इंजेक्शन (TCMPFi) इंजन mStallion टर्बो चार्ज्ड इंटरकूल्ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) इंजन टर्बो डीजल CRDe के साथ
क्षमता 1.2 L 1.2 L 1.5 L
अधिकतम पावर 82 kW  96 kW 85.8 kW 
अधिकतम टॉर्क 200 Nm  230 Nm 300 Nm 
ट्रांसमिशन प्रकार 6 MT / 6 AT 6 MT / 6 AutoSHIFT+

इसे पेट्रोल और डीजन इंजन दोनों ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसका पेट्रोल इंजन 130 bhp की पावर और डीजल इंजन 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।