2024 Honda CB300R दो नए कलर ऑप्शन के साथ यूएस में लॉन्च, जानिए भारत में कब होगी इसकी एंट्री
होंडा CB300R के डिजाइन में रेट्रो स्टाइलिंग एलीमेंट हैं और नया पर्ल डस्क पीला रंग आधुनिक और पुरानी स्टाइल के संतुलन को बढ़ाता है। आप इसको पहली बार देखेंगे तो ये बाइक 2000 के दशक की CB600 Hornet की याद दिलाती है। कंपनी ने इसे अमीरिकी बाजार में 5149 डॉलर (लगभग 4.22 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने 2024 CB300R को यूएसए में 5,149 डॉलर (लगभग 4.22 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। पहले से मौजूद मॉडल की तुलना में, इस साल के मॉडल को दो नए रंग विकल्प दिए गए हैं। इनमें डस्क येलो और मेटालिक ब्लैक शामिल हैं। बाइक के बाकी हिस्से में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये उसी 286cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ पेश की गई है जो 30.7PS और 27.5Nm का उत्पादन करता है। ये पॉवरट्रेन असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस है। इस मोटरसाइकिल के इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत में आने की उम्मीद है। आइए 2024 CB300R के बारे में जान लेते हैं।
2024 Honda CB300R का डिजाइन
होंडा CB300R के डिजाइन में रेट्रो स्टाइलिंग एलीमेंट हैं और नया पर्ल डस्क पीला रंग आधुनिक और पुरानी स्टाइल के संतुलन को बढ़ाता है। आप इसको पहली बार देखेंगे तो ये बाइक 2000 के दशक की CB600 Hornet की याद दिलाती है। दोनों कलर स्कीम के बीच बाइक के फ्रंट फॉर्क्स कुछ छोटे नजर आ रहे हैं। इसके पीले रंग में सुनहरे यूएसडी फोर्क्स मिलते हैं जबकि काले रंग में ब्लैक-आउट यूएसडी फोर्क्स दिए गए हैं। वहीं, इसके पीले रंग में फीके तांबे के रंग के अलॉय मिलते हैं जबकि काले रंग में काले अलॉय व्हील ही दिए गए हैं।
2024 Honda CB300R का फीचर
फीचर्स की बात करें तो नई Honda CB300R में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। CB300R में पहले की तरह की एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये इंजन आरपीएम, स्पीड, गियर पोजिशन इंडिकेटर और फ्यूल लेवल को डिस्प्ले करता है। साथ ही इसे ऑल एलईडी लाइटिंग के साथ पेश किया गया है। नए रंग जल्द ही कुछ महीनों में इंडिया-स्पेक बाइक्स में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।