Move to Jagran APP

2023 BMW S1000RR: कल उठ रहा बीएमडबल्यू की नई बाइक से पर्दा, जानें क्या होगी इसकी खासियत

2023 BMW S1000RR बाइक एक नए लुक के साथ कल पेश हो रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है और जानकारी के मुताबिक इसमें 999cc वाले इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी नीचे देखें।

By Sonali SinghEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 01:28 PM (IST)
2023 BMW S1000RR: कल उठ रहा बीएमडबल्यू की नई बाइक से पर्दा, जानें क्या होगी इसकी खासियत
2023 BMW S1000RR Upcoming Bike unveiled Tomorrow, Teaser Out

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 BMW S1000RR Bike: त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए बीएमडब्ल्यू मोटरराड भी अपनी नई बाइक को बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी ने एक अपकमिंग बाइक का एक टीजर जारी किया है, जिससे कल पर्दा उठने वाला है। फिलहाल, कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। कहा जा रहा है कि यह ब्रांड की S1000RR बाइक हो सकती है, जिसे कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। तो चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग बाइक में क्या खास मिलते वाला है।

loksabha election banner

BMW S1000RR का इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो बीएमडबल्यू S1000RR बाइक में 999cc के इनलाइन-चार सिलेंडर मोटर इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि मौजूदा मॉडल में भी देखा गया है। हालांकि, इसके पावर को 2.5bhp बढ़ाने की बात कही गई है। इस तरह 2023 बीएमडब्ल्यू S1000RR मॉडल 206bhp की पावर के साथ आ सकता है। वहीं, वर्तमान मॉडल 204bhp पावर का उत्पादन करता है।

ये भी पढ़ें-

इस दिवाली 5 लाख के अंदर खरीदनी है कार? एक नजर में देखें सारे धांसू मॉडल्स की लिस्ट

दिवाली में धांसू बाइक खरीदने का है प्लान? केटीएम के इन नए मॉडलों पर डालें नजर

BMW S1000RR के फीचर्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नई BMW S1000RR बाइक में ट्रैक-फोकस्ड बिल्ड, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, कॉम्पैक्ट और एरोडायनामिक बॉडीवर्क के अलावा, साइड पैनल पर पिछली पीढ़ी के मॉडल से लिया गया शार्क गिल देखने को मिल सकता है। टीज़र इमेज में सिल्हूट के किनारों पर विंगलेट भी दिखाई देते हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू इसे M1000RR स्पोर्ट्स के विंगलेट्स से लैस कर सकती है।

BMW S1000RR की कीमत

कीमत की बात करें तो BMW S1000RR को 1.5 लाख रुपये की रेंज में भारत में लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इसके फीचर्स को 29 सितंबर को पेश कर रही है। वहीं, इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी के लिए फिलहाल इंतजर करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.