2019 BMW S 1000 RR इस दिन होने जा रही है लॉन्च, जानें क्या होगा खास
2019 BMW S 1000 RR को भारतीय बाजार में BMW Motorrad 27 जून को लॉन्च करने जा रही है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 BMW S 1000 RR को भारतीय बाजार में BMW Motorrad 27 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह नया मॉडल होगा और इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले फीचर्स की लंबी लिस्ट दी जाएगी। इसके साथ ही 2019 S 1000 RR दिखने में शार्प और अपडेटेड डिजाइन के साथ नए बॉडीवर्क और सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कॉस्मैटिकली किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट एंड में बड़े बदलाव देखे जाएंगे, जिसमें नए फेयरिंग और ट्विन हेडलैंप क्लस्टर के साथ LEDs और डेटाइम रनिंग लाइट्स मौजूद है।
पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 2019 BMW S1000 RR में ब्रांड न्यू 998 cc इन-लाइन फोर मोटर दी जाएगी, जो 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मौजूदा इंजन के मुकाबले यह 8bhp ज्यादा पावर देती है। नए इंजन को नई शिफ्टकैम वाल्व ट्रेन भी मिलती है जो EICMA 2018 के दौरान BMW R 1250 GS पर देखी गई थी।
नई टेक्नोलॉजी वेरिएबल टाइमिंग और वाल्व स्ट्रोक को वाल्व ट्रेन के इनटेक साइड में लाती है। इसके अलावा नई S1000 RR का वजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10.6 kg हल्का होगा, जिसका मतलब बेहतर पावर-टू-वेट रेश्यो होगा। बाइक का इंजन 3 kg हल्का होगा और कुल बाइक का वजन 197 kg होगा।
2019 BMW S 1000 RR में दूसरे फीचर्स के तौर पर 6.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा। BMW इसमें 'M' रेस पैकेज भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें कार्बन फाइबर व्हील्स, रेस लिवेरी और आदि शामिल होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।