Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TATA की इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले चेक करें वेटिंग पीरियड, Tigor और Nexon EV के लिए कितना करना होगा इंतजार

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 09:31 AM (IST)

    टाटा के पास अभी देश में तीन इलेक्ट्रिक वाहन है। टाटा टियागो ने हाल के दिनों में 5 लाख यूनिट्स की सेल की है। इसके अलावा कंपनी अपने तीन फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। लेकिन आज के समय में मार्केट में टाटा की तीन इलेक्ट्रिक कारें मौजूद है।

    Hero Image
    TATA electric car waiting period see all details here

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। वहीं टाटा की सस्ती इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तो काफी तेजी से बढ़ भी रही है। आपको बता दें, इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी टाटा ने एक नया टारगेट सेट कर लिया है। वर्तमान में टाटा देश की सबसे अधिक ईवी सेल करने वाली कंपनी में से एक है। टाटा के पास अभी देश में तीन इलेक्ट्रिक वाहन है। इसके लाइनअप में टियागो ईवी, टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी शामिल हैं। वर्तमान में टाटा ईवी की इतनी डिमांड है कि इनके वेटिंग पीरियड भी बढ़े हुए हैं। चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा वेटिंग पीरियड

    अगर आप अपने लिए टाटा की एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, टाटा की ईवी के लिए आपको लगभग चार सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। खासतौर से वेटिंग पीरियड डीलरशिप, मॉडल, वेरिएंट और स्टॉक के ऊपर निर्भर करता है। अगर आप इससे जुड़ी और जानकारी चाहते हैं तो अपने सबसे निकट टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

    टाटा तीन इलेक्ट्रिक कारें

    भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। लेकिन आज के समय में मार्केट में टाटा की तीन इलेक्ट्रिक कारें मौजूद है। टाटा के कारों की कीमतें मार्केट में ईवी के लिए 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और नेक्सन ईवी मैक्स के लिए 19.54 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमत एक्स -शोरूम है।

    टाटा टियागो को मिले 5 लाख ग्राहक

    आपकी जानकारी के लिए बता दें, टाटा टियागो ने हाल के दिनों में 5 लाख यूनिट्स की सेल की है। इसके अलावा कंपनी अपने तीन फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है, जिसे बीते दिनों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।