Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन गाड़ियों के दम पर टाटा ने लोगों का जीता भरोसा, CNG से लेकर EV तक कंपनी बेचती है इतनी कारें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 01:29 PM (IST)

    टाटा हैचबैक सेगमेंट में 3 गाड़ियां और एसयूवी सेगमेंट में अपनी 4 गाड़ियों को भारतीय में बेचती है। जहां हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो टाटा टिगोर और टाटा अल्ट्रोज आती हैं वहीं एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच टाटा सफारी टाटा हैरियर टाटा नेक्सॉन की एक अलग पहचान है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    टाटा की इन 7 गाड़ियों ने भारत में बनाई अपनी अलग पहचान

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स इस समय इंडियन मार्केट में अपना मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी का फोकस इस समय ईवी और सीएनजी की तरफ भी ठीक वैसे ही बढ़ रहा है, जैसे कि आईसीई इंजन में कंपनी अच्छा प्रोडक्ट भारतीय बाजार में पहले ही उतार चुकी है। इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं टाटा की उन सारी गाड़ियों के बारे में जो भारत में इस समय बिक्री पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा की इन 7 गाड़ियों ने भारत में बनाई अपनी अलग पहचान

    टाटा हैचबैक सेगमेंट में 3 गाड़ियां और एसयूवी सेगमेंट में अपनी 4 गाड़ियों को भारतीय बाजार में बेचती है। जहां हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो, टाटा टिगोर और टाटा अल्ट्रोज आती हैं, वहीं एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच, टाटा सफारी, टाटा हैरियर, टाटा नेक्सॉन की एक अलग पहचान है।

    टाटा की हैचबेक कारें- Tata Tiago, Tata Tigor, TATA Altroz

    टाटा की भारत में बिकने वाली SUV कारें- Tata Punch, Tata Safari, Tata Harrier, Tata Nexon

    टाटा सीएनजी कार

    अगर आप टाटा की सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास टाटा टियागो और टाटा टिगोर गाड़ी खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, इस साल कंपनी अपने दो अन्य मॉडलों को सीएनजी सेगमेंट में जोड़ने वाली है, जिसमें टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज शामिल है। टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी मॉडल्स को पेश किया था।

    भारत में बिकने वाली टाटा की सीएनजी कारें- Tata Tiago, Tata Tigor

    टाटा इलेक्ट्रिक

    भारत में इस समय सबसे अधिक टाटा की इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं। टाटा भारत का एकलौता ऐसा प्लेयर है, जिसका मार्केट शेयर सबसे अधिक है। इसका पूरा श्रेय आप टाटा की सबसे सस्ती कार टाटा टिगोर ईवी को दे सकते हैं। इसके अलावा, टाटा भारत में टाटा टियागो ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स, टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम को बेचती है। कुल मिलाकर, 13 लाख से लेकर 18 लाख एक्स-शोरूम कीमत पर टाटा अपनी इन चारों गाड़ियों को बेचती है।

    भारत में बिकने वाली टाटा की 4 कारें- Tata Tigor EV, Tata Tiago EV,Tata Nexon EV Max,Tata Nexon EV Prime

    यह भी पढ़ें

    KTM Duke 390 की नई जनरेशन बाइक से इस साल उठेगा पर्दा, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

    इस गाड़ी को खरीदने के लिए लगा तांता, अब बुकिंग कैसिंल करने पर कंपनी पर दे रही 2 लाख कैश