Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Passanger Vehicles की घरेलू बाजार में ताबड़तोड़ बिक्री, जुलाई में 2.9 लाख के पार पहुंची सेल

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 01:19 PM (IST)

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 में निर्माताओं से डीलरों तक यात्री वाहनों (पीवी) की डिलीवरी 293865 यूनिट्स थी।हालांकि यात्री वाहन और तिपहिया वाहन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जुलाई 2022 की तुलना में जुलाई 2023 में दोपहिया वाहनों की वृद्धि में गिरावट आई है।जुलाई 2023 में कुल सेडान की बिक्री 33244 यूनिट्स रही।

    Hero Image
    घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री जुलाई में 2.94 प्रतिशत बढ़ी

     नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जुलाई के महीने में भारतीय बाजार में जमकर गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसका साफ असर डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री बता रही है। आपको बता दें, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने गुरुवार को कहा कि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.94 प्रतिशत बढ़कर 3,02,521 यूनिट्स हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में निर्माताओं से डीलरों तक यात्री वाहनों (पीवी) की डिलीवरी 2,93,865 यूनिट्स थी।

    पिछले महीने दोपहिया वाहनों की घरेलू थोक बिक्री घटी

    वहीं, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की घरेलू थोक बिक्री घटकर 12,82,054 इकाई रह गई, जबकि जुलाई 2022 में यह 13,81,303 इकाई थी। बात अब तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री की करें तो इसकी बिक्री 56,034 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 31,324 यूनिट्स थी।

    कुल वाहन की डिस्पैच जुलाई में

    इसपर सियाम ने कहा कि सभी श्रेणियों में कुल वाहन की डिस्पैच 16,40,727 यूनिट्स थीं, जबकि जुलाई 2022 में यह 17,06,545 यूनिट्स थीं।

    यात्री वाहन और तिपहिया वाहन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

    “हालांकि यात्री वाहन और तिपहिया वाहन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जुलाई 2022 की तुलना में जुलाई 2023 में दोपहिया वाहनों की वृद्धि में गिरावट आई है।

    SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल का बयान

    इसपर SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल SIAM ने कहा कि , "कुल मिलाकर, हमें उम्मीद है कि सकारात्मक आर्थिक माहौल है, अच्छा मानसून और आगामी त्योहारी सीजन ऑटो उद्योग में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

    सेडान गाड़ियों की सेल

    जुलाई 2023 में कुल सेडान की बिक्री 33,244 यूनिट्स रही, इसकी तुलना पिछले साल की समान अवधि से करें तो 6.77% कम है। पिछले साल इस सेगमेंट में 35,659 यूनिट्स की सेल हुई थी।