देश की सबसे सस्ती ईवी MG Comet के लिए करें एक लाख की Down Payment, जान लें On Road Price और EMI
MG Comet EV Finance Plan देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर MG Comet EV को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद इसे घर लाते हैं तो हर महीने कितने रुपये की EMI देकर EV को घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में JSW MG की ओर से EV सेगमेंट में सबसे सस्ती गाड़ी के तौर पर MG Comet EV को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस EV के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
MG Comet EV के बेस वेरिएंट Executive की कितनी है कीमत
MG की ओर से Comet EV के बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। इसको 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो ईवी पर मिलने वाली सब्सिडी के कारण किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा लेकिन 30 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद MG Comet EV Executive on road price करीब 7.30 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 के आखिरी महीने में EV को खरीदना हुआ और सस्ता, Tata से लेकर MG तक दे रही लाखों रुपये बचाने का मौका
एक लाख Down Payment के बाद 10142 रुपये की EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Executive को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 630380 रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 630380 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 10142 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
2.21 लाख रुपये महंगी पड़ेगी MG Comet EV
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.30 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10142 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप JSW MG की इस EV के लिए करीब 2.21 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.51 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला
MG Comet EV को एंट्री लेवल ईवी के तौर पर भारतीय बाजार में लाया गया है। इस गाड़ी को Tata Tiago EV के साथ ही ICE सेगमेंट की Maruti Alto K10, Maruti Wagon R, Hyundai Grand Nios i10 जैसी कारों से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।