Mahindra XUV 3XO डीजल के बेस वेरिएंट MX2 को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल
Car Finance Plan भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से Compact SUV के तौर पर Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी डीजल इंजन के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी (Mahindra XUV 3XO Diesel MX2 Down Payment and EMI) होगी। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन के विकल्प के साथ भी लाया जाता है। अगर आप इस एसयूवी को डीजल इंजन के साथ बेस वेरिएंट MX2 के साथ खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 3XO Diesel MX2 Price
Mahindra की ओर से XUV 3XO Diesel के बेस वेरिएंट के तौर पर MX2 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (Mahindra XUV 3XO Diesel MX2 Price) कीमत 9.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 94 हजार रुपये आरटीओ और करीब 4 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra XUV 3XO Diesel MX2 on road price करीब 11.47 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी को डीजल में बेस वेरिएंट MX2 के तौर पर खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.47 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 9.47 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 15237 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 9 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.47 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 15237 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XUV 3XO Diesel MX2 के लिए करीब 3.32 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.79 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Mahindra की ओर से XUV 3XO को कंपनी सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite जैसी SUVs के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।