विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Syros के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Fri, 05 Dec 2025 08:28 AM (IST)

Car Finance Plan: वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में Compact SUV के तौर पर Kia Syros को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. किआ करती है सिरोस को ऑफर

  2. पेट्रोल और डीजल में मिलती है एसयूवी

  3. कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में होती है ऑफर

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Kia की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Kia Syros को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस एसयूवी को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Syros Price

किआ की ओर से सिरोस एसयूवी को कॉम्‍पैट सेगमेंट में एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर HTK को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है। इस एसयूवी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 61 हजार रुपये आरटीओ और करीब 33 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही अन्‍य खर्च और फास्‍टैग मिलाकर करीब सात हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद Kia Syros on road price करीब 9.68 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.68 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.68 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 12485 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.68 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12485 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Syros के लिए करीब 2.80 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.48 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे है मुकाबला

Kia की ओर से Syros को निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Renault Kiger, Maruti Breeza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs के साथ होता है।