लगातार कई घंटे तक गाड़ी चलाने पर होती है थकान, ऐसी स्थिति में ड्राइविंग होती है खतरनाक, जानें कैसे रहें सुरक्षित
देश में कई लोग गाड़ी से लंबी दूरी की यात्रा करने लगे हैं। लेकिन लगातार कई घंटों तक गाड़ी चलाने के कारण थकान हो जाती है। थकान के साथ भी जब गाड़ी चलाई जाती है तो हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर कुछ तरीकों को अपनाया जाए तो कार चलाना सुरक्षित भी हो सकता है। ऐसा कैसे संभव हो सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लगातार बन रहे हाइवे और एक्सप्रेस वे के कारण सड़कों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिस कारण लोग अब अपनी कार से ही लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं। लगातार कई घंटों तक गाड़ी चलाने पर थकान भी हो सकती है। जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन किन बातों को ध्यान रखते हुए घंटों के सफर को किस तरह सुरक्षित पूरा किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
नींद है जरूरी
किसी भी सफर को शुरू करने से पहले अच्छी तरह की नींद लेना काफी जरूरी होता है। अगर पूरी नींद नहीं ली जाए तो सफर के दौरान नींद आने का खतरा बढ़ जाता है और ऐसा होने पर हादसा भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी कार से लंबी दूरी की यात्रा करें, तो पहले नींद पूरी करें।
यह भी पढ़ें- Car Tips: मैनुअल गाड़ी को चलाने से क्या होते हैं फायदे, क्यों होता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बेहतर, पढ़ें खबर
ब्रेक लेकर पूरा करें सफर
लगातार कई घंटों तक बिना रुके गाड़ी चलाने के कारण कई बार ड्राइवर को नींद आ जाती है। नींद से बचने के लिए हर दो से तीन घंटे में आधे घंटे तक का ब्रेक लेना काफी जरूरी हो जाता है। अगर आप भी लंबे सफर के दौरान ऐसा करते हैं तो न सिर्फ नींद को तो दूर रखा जा सकता है बल्कि ऐसा करने के कारण इंजन को भी तापमान सामान्य करने के लिए समय मिल जाता है और बिना परेशानी सफर पूरा किया जा सकता है।
पंसद के गाने सुनें
अगर कार चलाते हुए आपको नींद आ रही है तो इससे बचने के लिए अपनी पसंद के गानों को सुनना भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सफर के दौरान अपनी पसंद के गाने सुनने से भी नींद को दूर रखने में मदद मिलती है। साथ ही सफर भी अच्छी तरह से पूरा होता है।
किस समय करें ड्राइविंग
कुछ लोग रात के समय ही कार चलाना पसंद करते हैं। लेकिन रात को दो बजे से लेकर सुबह के पांच बजे के बीच कार को चलाने से बचना चाहिए। यह ऐसा समय होता है जब कार चलाते हुए नींद आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए कोशिश करें कि लंबी दूरी का सफर सुबह पांच से छह बजे शुरू करें। लेकिन किसी कारण से रात में भी सफर शुरू करना हो तो उसके पहले अच्छी नींद लेना काफी जरूरी हो जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।