विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CNG Car: 10 लाख रुपये से कम कीमत में आती है ये शानदार सीएनजी कारें, Maruti से लेकर Tata तक शामिल

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Wed, 28 Jun 2023 10:08 AM (IST)

CNG car under 10 lakh car अगर आप अपने लिए एक नई सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम ...और पढ़ें

cng car under 10 lakh car under see all details here
cng car under 10 lakh car under see all details here

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के कारण लोग सीएनजी कार को अधिक पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल -डीजल के मुकाबले सीएनजी कारें अधिक काफियती होती है। अगर आप अपने लिए एक नई  सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत में कार की लिस्ट लेकर आए हैं। इन कार में सबसे खास बात ये है कि इनमें सीएनजी खत्म होने के बाद आप इसे पेट्रोल मोड पर स्विच कर सकते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios

भारतीय बाजार में हुंडई सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कार के अंदर का केबिन काफी खूबसूरत है। कार में सीएनजी किट के साथ आपको 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो 83Ps की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड में ये पावर आउटपुट घटकर 69BHP और टॉर्क 96.2Nm तक चला जाता है। इस कार की कीमत 7.16 लाख रुपये है।

Tata Tigor

टाटा भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। कार का डिजाइन और लुक दोनों ही काफी शानदार है। इस कार में आपको 2 सिलेंडरों वाला 1.2 लीटर का रिवोट्रॉन इंजन मिलता है जो 86Ps की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड में ये कार 73Ps और टॉर्क 95Nm तक चला जाता है। इस कार की कीमत 7.40 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Swift

ये एक हैचबैक कार है। मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी है। इसका साफ रिजल्ट हम सेल्स रिपोर्ट में देख सकते हैं। आपको हर गली मोड़ पर मारुति की कार दिख ही जाएगी। इस कार में आपको चार सिलेंडरों वाला 1.2 लीटर का ड्यूल जेट इंजन मिलता है। जो 77Ps की अधिकतम पावर और 98.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये 31 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 7.8 लाख रुपये है।