विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरीदने जा रहे हैं टाटा की कार तो पहले चेक कर लें कीमत, बजट में हो न जाए गड़बड़

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Sat, 18 Feb 2023 09:56 AM (IST)

टाटा Altroz की पेट्रोल वेरिएंट अब 10 हजार रुपये मंहगी हो गई है। डीजल ट्रिम्स की कीमतों में 15000 रुपये ...और पढ़ें

खरीदने जा रहे हैं टाटा की कार तो पहले चेक कर लें कीमत
खरीदने जा रहे हैं टाटा की कार तो पहले चेक कर लें कीमत

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। हाल के दिनों में Tata Motors ने अपनी पूरी रेंज को BS6 नॉर्म्स के साथ अपडेट किया है और साथ ही अपने मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी अपनी पूरी रेंज में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर स्टैंडर्ड के तौर पर दे रही है। आज हम आपके लिए टाटा के कारों की बढ़ती कीमत का विवरण लेकर आए हैं। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो इससे पहले यहां कीमत जान लें।

Tata Punch

इंडियन मार्केट में टाटा पंच की कीमत  5.99 लाख रुपये से 9.54 लाख रुपये के बीच कीमत (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं),टाटा पंच की कीमत में कुल 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत  3,000 रुपये बढ़ाई गई है। जबकि अन्य वेरिएंट की कीमत भी अब 10 हजार रुपये महंगी हो गई है। इसके अलावा टाटा ने पंच की कॉम्पैक्ट एसयूवी के काजीरंगा एडिशन को बंद कर दिया है।

Tata Altroz

टाटा Altroz की पेट्रोल वेरिएंट अब 10 हजार रुपये मंहगी हो गई है। जबकि डीजल ट्रिम्स की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं टर्बो -पेट्रोल वेरिएंट की कीमत की बात करें तो Tata Altroz की कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Tata Tiago

Tata Tiago में अब टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) लगा हुआ है। ट्रिम के बेस्ड पर हैचबैक की कीमत में  9,000 रुपये से 15,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Tata Tigor

भारतीय बाजार में ये कार एक कॉम्पैक्ट सेडान है जिसकी कीमत में 10,000 - 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टिगोर भारतीय बाजार में पेट्रोल , सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध है।Tata Motors जून 2023 तक अल्ट्रोज़ और पंच के CNG वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

1000 रुपये से कम में घर ला सकते हैं Ampere Primus का दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, चार कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध

मोटरसाइकिल से हुई सफर की शुरुआत, फिर Tata की एंट्री ने बदल दी जगुआर की कहानी