विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Red, Green, White, Blue जैसे कितने रंगों में होती है Number Plate, किस रंग की प्‍लेट का कौन कर सकता है उपयोग

Published: Wed, 15 Jan 2025 06:00 PM (IST)

भारत में कई तरह के सेगमेंट में वाहनों का उपयोग किया जाता है। जिनमें अलग-अलग रंग की Number Plate का ...और पढ़ें

Number Plate के रंगों से क्‍या मिलती है जानकारी, पढ़ें खबर।
Number Plate के रंगों से क्‍या मिलती है जानकारी, पढ़ें खबर।

HighLights

  1. वाहनों में कई रंगों की नंबर प्‍लेट का उपयोग किया जाता है
  2. सफेद रंग की नंबर प्‍लेट का उपयोग निजी वाहनों में होता है
  3. हरे रंग की प्‍लेट का उपयोग सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में होता है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिसके बाद इनको निजी तौर पर चलाने से लेकर कमर्शियल वाहनों के तौर पर भी उपयोग में लाया जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि कार, स्‍कूटर बाइक्‍स, बस ट्रक सभी पर एक ही रंग की नंबर प्‍लेट का उपयोग नहीं किया जाता। इनके उपयोग के आधार पर इनकी नंबर प्‍लेट के रंगों को अलग किया जाता है। किस रंग की नंबर प्‍लेट का किस तरह के वाहन में उपयोग (Number plate colors meaning) किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सफेद रंग की नंबर प्‍लेट के साथ काले अक्षर

देश में सफेद रंग की नंबर प्‍लेट का उपयोग सबसे ज्‍यादा किया जाता है। इस रंग की नंबर प्‍लेट के साथ काले रंग के अक्षर दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Car Winter Tips: सर्दियों में कार स्‍टार्ट करने में आए परेशानी तो इन चीजों चार बातों का रखें ध्‍यान, पढ़ें खबर

पीले रंग की नंबर प्‍लेट के साथ काले अक्षर

सफेद रंग वाली नंबर प्‍लेट के साथ काले रंग वाले अक्षर का उपयोग जहां निजी वाहनों के लिए किया जाता है वहीं पीले रंग वाली नंबर प्‍लेट के साथ काले रंगों के अक्षर का उपयोग कमर्शियल वाहनों के लिए होता है। इनका उपयोग टैक्‍सी, ट्रक, बस, ऑटो में किया जाता है, जिनको व्‍यवसायिक तौर पर काम में लिया जाता है।

काले रंग की नंबर प्‍लेट के साथ पीले अक्षर

काले रंग की नंबर प्‍लेट के साथ पीले अक्षर का उपयोग भी कमर्शियल वाहनों में ही किया जाता है। लेकिन ऐसी नंबर प्‍लेट की कार चलाने वालों को कमर्शियल लाइसेंस की जरुरत नहीं पड़ती। ज्‍यादातर होटल और लग्‍जरी वाहनों में ही इस तरह की नंबर प्‍लेट का उपयोग किया जाता है।

हरे रंग की नंबर प्‍लेट के साथ सफेद अक्षर

इलेक्ट्रिक वाहनों को हरे रंग की नंबर प्‍लेट के साथ उपयोग में लाया जाता है। इनमें से जिन इलेक्ट्रिक वाहनों को निजी तौर पर उपयोग के लिए खरीदा जाता है उन पर सफेद रंग के अक्षर दिए जाते हैं।

हरे रंग की नंबर प्‍लेट के साथ पीले अक्षर

हरे रंग की नंबर प्‍लेट का उपयोग तो सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में ही होता है। लेकिन अगर इन पर पीले रंग से अक्षर लिखे जाते हैं तो ऐसे इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कमर्शियल तौर पर होता है।

लाल रंग की नंबर प्‍लेट के साथ सफेद अक्षर

लाल रंग की नंबर प्‍लेट का उपयोग सिर्फ ऐसे वाहनों के लिए किया जा सकता है जिनका रजिस्‍ट्रेशन नहीं हुआ है। यह प्‍लेट सिर्फ अस्‍थाई तौर पर लगाई जाती है रजिस्‍ट्रेशन के बाद गाड़ी का नंबर आने के बाद सफेद या पीली नंबर प्‍लेट का उपयोग अनिवार्य होता है।

नीली नंबर प्‍लेट के साथ सफेद अक्षर

नीली नंबर प्‍लेट के साथ सफेद अक्षर का उपयोग सिर्फ दूसरे देशों के अधिकारी, दूतावास कर्मचारी ही कर सकते हैं। डिप्‍लोमैट्स को उनके देश के मुताबिक एक कोड दिया जाता है जिसका उपयोग वह अपनी नीली प्‍लेट के साथ करते हैं। आमतौर पर इनके बीच में सीडी या यूएन लिखा होता है जिसमें सीडी का मतलब कंट्री डिप्‍लोमेट और यूएन का मतलब यूनाइटेड नेशंस होता है।

तीर के निशान वाली काली नंबर प्‍लेट

देश में काफी कम संख्‍या में इस तरह की नंबर प्‍लेट का उपयोग किया जाता है। इस तरह की नंबर प्‍लेट का उपयोग सिर्फ सैन्‍य अधिकारी या सेना के वाहनों में होता है। खास बात यह होती है कि यह नंबर प्‍लेट सिर्फ रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है और वहीं से इनको सेना के वाहनों में उपयोग करने के लिए जारी किया जाता है।

अशोक चिन्‍ह वाली नंबर प्‍लेट

भारत में सिर्फ राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल ही अशोक चिन्‍ह वाली नंबर प्‍लेट का उपयोग कर सकते हैं। इन नंबर प्‍लेट वाली कारों पर सिर्फ अशोक चिन्‍ह होता है और इनमें किसी भी राज्‍य या अथारिटी का नंबर नहीं होता।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta Electric vs Maruti e Vitara: पावर, रेंज और तकनीकी फीचर्स कौन होगी बेहतर