विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Battery Tips : कार की बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 20 Jul 2023 02:23 PM (IST)

मैल गंदगी या नमी जैसी चीझे कार के बैटरी पर पड़ जाती है जिसका असर इसपर बुरा पड़ता है। इनसे ...और पढ़ें

how to increase car battery life see tips here
how to increase car battery life see tips here

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क।  अगर आप अपनी कार से कही लंबे सफर पर जा रहे हैं और अचानक से कार की बैटरी खराब हो जाएं तो आपको बीच रास्ते में कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार की बैटरी खराब होने के कारण लाइट से लेकर म्यूजिक सिस्टम तक, बैटरी वाहन के सभी इलेक्ट्रिक सिस्टम को पावर देती है। अगर आप अपनी कार की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

अपनी कार को लंबे समय तक बिना चलाएं न रखें

अगर आपकी कार लगातार कई दिनों तक बंद रहेगी, तो बैटरी ठीक से रिचार्ज नहीं हो पाएगी। वहीं अगर आप कार का रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो, इंजन गर्म हो जाता है और कार के तरल पदार्थ को सर्कुलेट होने देता है। इसके साथ ही इससे बैटरी को रिचार्ज होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। अगर आप अपने वाहन को दो हफ्ते से अधिक समय तक बिना चलाए छोड़ देते हैं तो इसके कारण बैटरी पर ध्यान देने की जरुरत होती है। इसलिए कार की बैटरी को एक दो हफ्ते में चेक करते रहना चहिए।

बैटरी को समय पर साफ करें

मैल , गंदगी या नमी जैसी चीझे कार के बैटरी पर पड़ जाती है जिसका असर इसपर बुरा पड़ता है। इनसे बैटरी की केसिंग में रिसाव हो सकता है। जिसके कारण बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए कार की बैटरी को समय -समय पर जांचते रहना चहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल  न करें

अपनी हेडलाइट या इंटीरियर लाइटें चालू रखने और इंजन को चलाए बिना इंफोटेनमेंट सिस्टम चलाने के लिए इग्रिशन चालू करने से बैटरी खत्म हो सकती है। इस मामले में, इंजन बंद होने पर कार का अल्टरनेटर बंद हो जाता है। कार में इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज कार की बैटरी से पावर खत्म कर देते हैं। इसलिए कार से निकलते समय एक बार जरूर चेक करें कि कोई कार में इलेक्ट्रॉनिक सामान चालू तो नहीं।