यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Car Care Tips: मानसून में नहीं होगी आपके कार की बैटरी डेड, इन आसान टिप्स को करें फॉलो
मानसून में अक्सर कार की बैटरी डेड हो जाती है। जरूरत के समय अगर ऐसा हो तो यह किसी बड़ी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Care Tips: मानसून में भारी बारिश की वजह से हर तरफ पानी भरने की समस्या होना आम बात है। इससे न केवल जीवन में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, बल्कि इसका असर हमारी कारों पर भी दिखता है। वातावरण में अधिक नमी होने की वजह से कार में लगी बैटरी के डेड होने का चांस बहुत बढ़ जाता है। बैटरी किसी भी कार का वह पार्ट है जिसके काम नहीं करने से आपकी गाड़ी हिल भी नहीं सकती। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो मानसून में भी आपकी गाड़ी के बैटरी को फिट रखेंगे।
हर दिन गाड़ी को करें स्टार्ट
कार को हर दिन स्टार्ट करने से इसका इंजन हमेशा गर्म होता रहता है जो बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है। भारत में मिलने वाली ज्यादातर कारों में लीड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है और यह बैटरी बिना यूज के डिस्चार्ज होती है। इसे सामान्य भाषा में 'सेल्फ-डिस्चार्ज' कहा जाता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में कार को हर दिन स्टार्ट किया जाए ताकि इंजन से बैटरी चार्ज हो सके।
बैटरी क्लैंप का इस्तेमाल है जरूरी
बैटरी क्लैंप एक ऐसी चीज है जो आपके बैटरी के पावर को खोने से बचती है। गाड़ी में लगातार होने वाली कंपन की वजह से कार की बैटरी तक सही से पावर सप्लाइ नहीं पहुंचता है और बैटरी का जीवन कम हो सकता है, इसलिए हमेशा बैटरी क्लैंप का उपयोग करें। यह बैटरी से एक समान मात्रा में करंट पास करता है। साथ ही यह करंट के अत्यधिक कंपन की वजह से होने वाली पार्ट्स को नुकसान को भी कम करता है।
AC के इस्तेमाल से बचे
मानसून में बहुत अधिक नमी होने की वजह से बहुत से लोग कार में AC चलना पसंद करते हैं। AC चलाने से बैटरी पर कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन अगर आपकी कार खड़ी है तब AC चलाना आपके कार की बैटरी के लाइफ हो बहुत कम कर सकता है। कार की बैटरियां सबसे ज्यादा समय तक तब चलती हैं जब उन्हें 100 प्रतिशत चार्ज के करीब रखा जाए। इसलिए जब इंजन नहीं चल रहा हो तो AC को चलाने से सिर्फ बैटरी की पावर इस्तेमाल होती, लेकिन यह इंजन से चार्ज नहीं हो पाता है। इसलिए गाड़ी से निकलने से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि यह बंद हो।
