विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस पॉलिटिक्स नहीं, सिर्फ काम! मेहनत के दम पर बॉस की गुडबुक में होते हैं इन मूलांकों के लोग

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:01 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक हैं जो ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपनी मेहनत और लगन से वर्कप्लेस पर सफलता प्राप्त करते हैं।

अंक ज्योतिष: ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर काम से सफलता पाते हैं ये मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर काम से सफलता पाते हैं ये मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले होते हैं लीडर, टीम को आगे बढ़ाते हैं।

  2. मूलांक 4 वाले काम पर फोकस कर समस्या सुलझाते हैं।

  3. मूलांक 7 वाले मेहनत से बॉस का भरोसा जीतते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना ज्यादातर समय पॉलिटिक्स और दूसरों की चुगली करने में बिताते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका पूरा ध्यान अपने काम को बखूबी करने में रहता है। ये लोग किसी के बहकावे में भी नहीं आते हैं और काम पर हमेशा फोकस करते हैं।

दूसरों को बातबात पर नीचे दिखाने के बजाय ये लोग ऐसे होते हैं कि अपने साथ अपनी टीम को भी आगे बढ़ने में मदद करते हैं। यही नहीं अपनी मेहनत के दम पर ही ये लोग बॉस की गुडबुक में भी आ जाते हैं।

दरअसल, किसी भी व्यक्ति के ऐसे स्वभाव के लिए उसका मूलांक जिम्मेदार होता है। हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह है जिसके प्रभाव से उसका व्यक्तित्व निखरता है। आइए आपको ऐसे मूलांकों के बारे में बताते हैं जो ऑफिस पॉलिटिक्स से कोसों दूर रहते हैं।

मूलांक 1

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का को सूर्य का अंक माना जाता है। इस मूलांक के लोग हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं। ये लोग किसी भी तरह से ऑफिस में फिजूल बातों में नहीं पड़ते हैं, बल्कि इनमें कुछ ऐसी क्वालिटी होती हैं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। इस मूलांक के लोगों में हमेशा लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये जिस टीम का भी हिस्सा होते हैं उसे हमेशा आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1,10 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा और आपके भीतर ये सभी गुण मौजूद हो सकते हैं। इस मूलांक के लोग कभी भी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और अपनी मेहनत के बलबूते ही बॉस का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी राहु माने जाते हैं और इस मूलांक में वो क्षमता होती है जो किसी भी समस्या का समाधान चुटकियों में कर सकते हैं। ऑफिस में पॉलिटिक्स न करके अपने काम पर हमेशा फोकस करते हैं। इनके ऊपर राहु का प्रभाव होता है जिसके कारण ये अपने काम पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं।

इनकी मेहनत और काम करने का अलग अंदाज इन्हें वर्कप्लेस पर एक अलग पहचान पाने में मदद करता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 04, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है और आप इन सभी गुणों से भरपूर हो सकते हैं।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 का संबंध केतु से होता है। ये ऐसा मूलांक माने जाते हैं जो हमेशा दिल से हर फैसला लेते हैं। इस मूलांक के लोग गंभीर, और आत्मविश्लेषण करने वाले स्वभाव के होते हैं। वर्कप्लेस में ये लोग अपने काम से मतलब रखते हैं और मेहनत के बलबूते बुलंदियों तक जाते हैं।

वर्क प्लेस में ये लोग न तो चापलूसी में पड़ते हैं और न ही की से बिना वजह कंप्टीशन करते हैं। अपने काम पर हमेशा फोकस करने वाले मूलांक 7 के लोग वर्कप्लेस में दूसरों की मदद करते हैं और सबको आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है और ये आपकी खूबियां भी हो सकती हैं।

जिन लोगों का मूलांक इनमें से एक है उनके भीतर ये खूबियां देखने को मिलती हैं और ये अपनी मेहनत से ही वर्कप्लेस में अच्छी जगह बनाते हैं, न कि ऑफिस पॉलिटिक्स में पड़कर।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में हमेशा बॉस की गुड बुक में रहते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कम मेहनत से भी हासिल करते हैं बुलंदियां

यह भी पढ़ें- ऑफिस में चलता है इन मूलांक के लोगों का सिक्का! बॉस की तरह रौब जमाकर मनवा लेते हैं अपनी हर बात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।