विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 4 वालों की जिंदगी में एक समय के बाद आता है टर्निंग पॉइंट, इस उम्र में राहु बदलता है भाग्य

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:45 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोगों पर राहु का प्रभाव होता है, जिससे जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। ...और पढ़ें

मूलांक 4: राहु के प्रभाव से 35 की उम्र के बाद बदलता है भाग्य (Picture Credit: AI Generated)

मूलांक 4: राहु के प्रभाव से 35 की उम्र के बाद बदलता है भाग्य (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 पर राहु का प्रभाव, जीवन में उतार-चढ़ाव।

  2. 35 साल की उम्र के बाद मिलती है अपार सफलता।

  3. करियर, धन और विदेश यात्रा के अचानक अवसर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का बड़ा असर होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार भविष्य का निर्धारण मूलांकों के द्वारा ही होता है और सभी मूलांकों पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव जरूर होता है।

ऐसे ही नंबर 4 के लोगों के ऊपर राहु का प्रभाव होता है। इसकी वजह से इन लोगों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव जरूर आते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि ये लोग एक निश्चित उम्र के बाद बहुत ज्यादा उन्नति करते हैं और इनके जीवन में एक टर्निंग पॉइंट आता है और ये लोग जीवन में बहुत ज्यादा धन-दौलत और शोहरत हासिल करते हैं।

आइए आपको बताते हैं मूलांक 4 को किस उम्र के बाद से सफलता मिलनी शुरू होती है और ये जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

मूलांक 4 किसका होता है

जिसका जन्म किसी भी महीने की 4,13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उसका मूलांक 4 माना जाता है और इन लोगों को राहु गवर्न करता है। ये ऐसे लोग होते हैं जिनका रूलिंग प्लनेट राहु है और इसके प्रभाव से ये लोग कभी किसी से डरते नहीं हैं।

राहु को छाया ग्रह भी माना जाता है और इसके प्रभाव के कारण जीवन में ये लोग जो भी ठान लेते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं। कई बार ये लोग जिद्दी भी हो जाते हैं और अपने हर एक काम को पूरा करने की जिद में ये लोग कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सफल हो जाते हैं।

इनके भीतर एक दूरदर्शिता होती है और ये लोग भविष्य का अनुमान भी लगा लेते हैं। ये सामने वाली बातों का जवाब तुरंत देते हैं और इन्हें दूसरों की चापलूसी पसंद नहीं होती है।

मूलांक 4 पर होता है राहु का प्रभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार, राहु का संबंध अचानक बदलाव, अप्रत्याशित मौकों, पहचान, विदेश से जुड़े कनेक्शन और लीक से हटकर मिलने वाली सफलता से होता है।

ये लोग राहु के प्रभाव से भले ही जीवन के शुरूआती दौर में कुछ मुश्किलों का सामना करते हैं, लेकिन एक निश्चित समय के बाद इन्हें अपार सफलता मिलती है।

यही नहीं इनके जीवन की समस्याएं भी एक निश्चित समय के बाद समाप्त हो जाते हैं। इनके लिए जीवन के शुरुआती साल मुश्किल भरे हो सकते हैं, लेकिन जब इन्हें सफलता मिलती है तब यह पीछे मुड़कर कभी नहीं देखते हैं।

किस उम्र में मिलने लगती है सफलता

मूलांक 4 का राहु से गहरा संबंध होता है। इन लोगों को शुरुआत में देरी, रुकावटों या जीवन के अजीब हालात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में इन्हें करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति और पहचान के मामले में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है। इन लोगों को 35 साल की उम्र के बाद किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलती है और ये अपने करियर की बुलंदियों तक जाते हैं।

मूलांक 4 के जीवन में टर्निंग पॉइंट आने के संकेत

मूलांक 4 के लोगों के जीवन में जब टर्निंग पॉइंट आता है तब इन्हें करियर के अचानक मौके मिलने लगते हैं। इनके जीवन में कुछ प्रभावशाली संपर्क बनने शुरू हो जाते हैं। इन लोगों को अचानक से विदेश यात्रा तक के अवसर मिलने लगते हैं। यही नहीं इन्हें अचानक से ही धन के अवसर भी मिलने लगते हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में राहु अच्छे साल देता है तो उसे कभी भीअसफलता का सामना नहीं करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 की इन तारीखों में जन्मे लोगों से नहीं बनती अच्छी जोड़ी, शादी से पहले जरूर जानें वजह

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।