ऑफिस में हमेशा बॉस की गुड बुक में रहते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कम मेहनत से भी हासिल करते हैं बुलंदियां
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग कार्यस्थल पर बॉस के पसंदीदा होते हैं। ये कम मेहनत से भी करियर में बुलंदियां हासिल करते हैं।

अंक ज्योतिष: ये मूलांक वाले लोग होते हैं बॉस के सबसे पसंदीदा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 वाले सूर्य के प्रभाव से महत्वाकांक्षी और जन्मजात लीडर होते हैं।
मूलांक 3 वाले गुरु बृहस्पति के प्रभाव से अच्छी संवाद कला रखते हैं।
मूलांक 5 वाले बुध के प्रभाव से बुद्धिमान और हर स्थिति में ढलने वाले होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में,कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके लोग बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी, अचानक तरक्की हासिल करने वाले, लीक से हटकर सोचने वाले और करियर में बुलंदियां हासिल करने की क्षमता रखते हैं।
ये लोग अक्सर आम नौकरियों या पारंपरिक करियर के तरीकों से भी ऊपर उठकर कुछ बड़ा हासिल करने की तलाश में रहते हैं और एक समय के बाद हासिल भी कर लेते हैं।
वहीं ऐसे मूलांक के लोग भी हैं जो करियर में सफलता के लिए मेहनत कम करते हैं, लेकिन वर्कप्लेस में बॉस की पहली पसंद होने के कारण ये हमेशा तरक्की करते हैं। आइए आपको बताए हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जो बॉस को पहली पसंद होने के कारण बहुत कम उम्र में भी ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
मूलांक 1
इस मूलांक के लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है और इसी वजह से ये बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं और हर काम में सफलता हासिल करना चाहते हैं। ये लोग जन्म से ही एक अच्छे लीडर होते हैं और वर्कप्लेस में भी अपने दम पर अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है और इनमें वो खूबियां होती हैं जो इन्हें वर्कप्लेस में बॉस का फेवरेट बना देती हैं।
हालांकि, ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि ये लोग बिना मेहनत के ही सफलता हासिल कर लेते हैं, लेकिन यह सच है कि एक निश्चित समय तक संघर्ष करने के बाद इनकी आगे के जिंदगी आराम से गुजरती है। यही नहीं एक समय के बाद ये कम मेहनत के बाद भी आगे बढ़ते हैं और ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं।
मूलांक 3
मूलांक 3 पर हमेशा गुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है। इसकी वजह से ये लोग हर जगह आगे रहना चाहते हैं। इनके अंदर बात करने की अच्छी कला होती है जिससे घर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी ये लोग सबको अपना दीवाना बना लेते हैं।
ये लोग अपनी बात को खुलकर सबके सामने रखते हैं और इसी वजह से ये बॉस की गुड बुक में शामिल हो जाते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है। इन पर बृहस्पति का प्रभाव होता है जिसके कारण ये क्रिएटिविटी और समझदारी के लिए जाने जाते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है। इनके ऊपर बुध का प्रभाव होता है और ये बुद्धि से हमेशा तेज होते हैं। इनके अंदर हर परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता होती है और ये काफी कम उम्र में ही वर्कप्लेस पर अच्छा स्थान बना लेते हैं।
अपने स्वभाव के कारण ये बॉस के फेवरेट बन जाते हैं। इनकी नेटवर्किंग काफी अच्छी होती है और ये अपने बात करने के तरीके से बॉस को इम्प्रेस कर लेते हैं। कई बार इन्हें काम मेहनत के बाद भी वर्कप्लेस पर अच्छा स्थान मिल काटा है और ये करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से कोई है, तो आप बॉस के फेवरेट हो सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इस मूलांक के सभी लोगों पर यह अनुमान लागू हो, लेकिन काफी हद तक ये सही भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स जरूर पढ़ें! इन 2 मूलांक वाले बच्चे होते हैं जन्मजात बॉस, नहीं सहते किसी की तानाशाही
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांकों वाले बेटों के लिए पिता होते हैं सबसे खास, हर फैसले में जिंदगीभर लेते हैं उनकी सलाह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
