विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 मूलांकों वाले बेटों के लिए पिता होते हैं सबसे खास, हर फैसले में जिंदगीभर लेते हैं उनकी सलाह

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 01:45 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले बेटे अपने पिता की सलाह को जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। ये ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: इन मूलांक के बेटे पिता की सलाह को मानते हैं सर्वोपरि (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: इन मूलांक के बेटे पिता की सलाह को मानते हैं सर्वोपरि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 2 के बेटे पिता से गहरा जुड़ाव रखते हैं।

  2. मूलांक 6 वाले पिता को आदर्श मानते हैं, सलाह लेते हैं।

  3. मूलांक 7 के बेटे हर निर्णय में पिता की बात मानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात रिश्तों की आती है तब माता और पिता का स्थान सर्वोपरि होता है। मां बचपन से ही बच्चे को अपने आंचल की छांव देती है, तो पिता उसकी हर सुख-सुविधा का ध्यान रखने के लिए बहुत मेहनत करता है।

बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले माता-पिता कई बार बच्चों के बड़े होने पर अकेला महसूस करने लगते हैं, क्योंकि बच्चे घर से दूर अपने करियर को तलाशने चले जाते हैं।

वहीं खासतौर पर एक पिता को सबसे ज्यादा गर्व उस समय मह्सूस होता है जब उनका बेटा किसी ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी पिता की सलाह को सर्वोपरि रखता है। कई ऐसे लड़के होते हैं जो बचपन में तो पिता से हर छोटे-बड़े निर्णय लेने के लिए निर्देशन लेते हैं, लेकिन बड़े होते ही वो यह मान लेते हैं कि अब उन्हें पिता के सलाह की जरूरत नहीं है।

वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे भी बेटे हैं जो ताउम्र अपने पिता की सलाह पर ही काम करते हैं और आगे बढ़ते हैं। इसके लिए उनका मूलांक जिम्मेदार होता है। आइए जानें ऐसे मूलांकों के बारे में।

मूलांक-2

मूलांक 2 के बच्चे जन्म से ही पिता की तरफ ज्यादा झुकाव रखते हैं। इन्हें हार बात में मां से ज्यादा पापा की जरूरत महसूस होती है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है और इनके ऊपर चंद्रमा का प्रभाव होता है।

इस मूलांक के लड़के बहुत ज्यादा जिम्मेदार होते हैं और ये परिवार की जरूरतों को सबसे आगे रखते हैं। इनके लिए इनके माता-पिता सबसे ज्यादा अहमियत रखते हैं। मुख्य रूप से ये बच्चे पिता को सबकुछ मानते हैं और बचपन से ही अपनी छोटी-बड़ी हर जरूरत में पिता की सलाह लेकर आगे बढ़ते हैं।

ये लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। पेरेंट्स की खुशी इनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है और इन्हें सबसे ज्यादा पिता की कंपनी भाती है।

मूलांक 6

शुक्र से प्रभावित यह मूलांक हमेशा से ही अपने माता-पिता को आदर्श मानता है। किसी भी कीमत पर इस मूलांक के बच्चे अपने पेरेंट्स का साथ नहीं छोड़ते हैं।

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। यह एक ऐसा मूलांक है जिसके बच्चे प्रेम से रिश्तों को सहेजते हैं और अपने पिता के साथ एक अलग बांड शेयर करते हैं। इन्हें हर छोटे-बड़े निर्णय के लिए पिता की सलाह ही सबसे अच्छी लगती है और इस मूलांक के लड़के अपने पिता को ही रोल मॉडल मानते हैं।

मूलांक 7

स्वभाव से बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं मूलांक 7 के बच्चे। इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु होते हैं और ये लोग अपना हर निर्णय दिल से लेते हैं। दिल से मजबूत लेकिन बहुत ज्यादा इमोशनल होने के साथ ये साहसी और निस्वार्थ भी होते हैं। ये लोग अपने पिता से एक बहुत गहरा रिश्ता रखते हैं और किसी भी बात में पिता की बातों को ही सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।

इस मूलांक के लड़के परिवार के लिए एक अलग झुकाव रखते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानी में भी उनका साथ नहीं छोड़ते हैं। जब भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी निर्णय की बात आती है, तो पिता की सलाह ही इनके लिए सबकुछ होती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से कोई है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं। आमतौर पर इन मूलांकों के लोग पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ एक अलग बॉन्ड रखते हैं और हमेशा अपने परिवार के लिए खड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें ! इन 2 मूलांकों के बच्चे हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, बचपन से ही नहीं भाता किसी का साथ

यह भी पढ़ें- घर में शेर और बाहर भीगी बिल्ली बनकर रहते हैं इन मूलांकों के बच्चे, क्या है अंक ज्योतिष का रहस्य?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।