ऑफिस में चलता है इन मूलांक के लोगों का सिक्का! बॉस की तरह रौब जमाकर मनवा लेते हैं अपनी हर बात
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग ऑफिस में अपनी धाक जमाते हैं और लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं। ये ...और पढ़ें

ऑफिस में इन मूलांक के लोगों का रहता है दबदबा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1: पैदाइशी लीडर, आत्मविश्वास से अपनी बात मनवाते हैं।
मूलांक 4: तेज दिमाग, समस्या सुलझाने में माहिर, दबदबा रहता है।
मूलांक 9: ऊर्जावान, साहसी, ऑफिस में अपनी चलाने की सोचते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मौजूदगी ही एक अलग रुतबा बनाती है। ये लोग न सिर्फ अपनी बात दूसरों के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ रखते हैं, बल्कि चाहते हैं कि हर काम उनके बताए तरीके से ही हो। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये उनके मूलांक के स्वभाव के कारण हो सकता है।
कुछ ऐसे मूलांक के लोग होते हैं जिनमें लीडरशिप क्वालिटी तो होती ही है और ये डॉमिनेटिंग भी होते हैं। ये लोग वर्कप्लेस पर अपनी धाक जमाने, अपने निर्णय खुद लेने और दूसरों पर रोब जमाने में माहिर होते हैं।
ये हर जगह अपने विचारों और फैसलों को प्राथमिकता देते हैं और कई बार दूसरों पर हुक्म चलाने से भी पीछे नहीं हटते। आइए जानते हैं, किन तारीखों को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व ऐसा होता है और कौन से हैं वो मूलांक।
मूलांक 1
मूलांक 1 के लोग पैदाइशी लीडर होने के साथ डॉमिनेटिंग परसनैलिटी वाले होते हैं। ये सूर्य से प्रभावित मूलांक होते हैं और इन्हें किसी का हुक्म मानना स्वीकार नहीं होता है। वर्कप्लेस में अपने कलीग ही नहीं बल्कि बॉस से भी किसी बात पर नहीं डरते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जाता है, ये उनमें से होते हैं जिनकी ऑफिस में अपनी अलग पहचान होती है।
ये लोग किसी की कोई बात न तो सुनते हैं और न ही किसी के सामने झुकते हैं। यही नहीं अपनी बात सबके सामने रखने में बिलकुल भी झिझकते नहीं हैं।
मूलांक 4
अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है, उनके ऊपर राहु का प्रभाव होता है। ये लोग बहुत तेज दिमाग के होने के साथ प्रॉबलम सॉल्विंग भी होते हैं। वर्कप्लेस में किसी की खरी-खोटी न तो सुनते हैं और न ही किसी को कुछ गलत सुनाते हैं।
यूं कहा जाए कि वर्कप्लेस में इनका दबदबा हमेशा रहता है और ये डॉमिनेटिंग होते हैं। बॉस के सामने भी ये उसी तरह से रहते हैं जैसे अकेले में। इनकी परसनैलिटी को समझ पाना कठिन है, लेकिन किसी से डरकर पीछे हट जाना इनके स्वभाव में नहीं होता है।
मूलांक 9
मूलांक 9 के ऊपर मंगल का प्रभाव होता है और ये ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये ऑफिस में बॉस की गुडबुक में शामिल होते हैं और अपने साथ में काम करने वालों को दबाकर रखना पसंद करते हैं।
अगर किसी व्यक्ति का जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 है और ये साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इन लोगों की ऑफिस में अपनी अला पहचान होती है और हर जगह अपनी चलाने की ही सोचते हैं।
अगर आपके ऑफिस में भी कोई ऐसा कलीग है जिसका मूलांक इनमें से है, तो आप उसकी परसनैलिटी का अनुमान यहां बताई गई बातों से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- करियर में बड़ा रिस्क लेने से नहीं चूकते! कौन से मूलांक के लोग नई स्किल सीखने में होते हैं नंबर-1
यह भी पढ़ें- ऑफिस में लीडर बनेंगे या बेहतरीन टीम प्लेयर? अंक ज्योतिषी ने बताया मूलांक 1 से 9 की असली ताकत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।