विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:00 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिसके बच्चे जन्म लेते ही घर में सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं। आइए जानें उन जन्म तिथियों के बारे में।

अंक ज्योतिष: इन मूलांकों के बच्चे बदल देते हैं माता-पिता की किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: इन मूलांकों के बच्चे बदल देते हैं माता-पिता की किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 3 के बच्चे जन्म से ही परिवार में खुशहाली लाते हैं।

  2. मूलांक 4 वाले बच्चे माता-पिता के लिए धन लाभ लाते हैं।

  3. मूलांक 7 के बच्चे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माता-पिता के लिए बच्चे का जन्म उनके जीवन के सबसे भावुक अनुभवों में से एक होता है। बच्चे के जन्म के समय से ही माता-पिता उसके भविष्य और भलाई के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं।

कई बार बच्चों का जन्म माता-पिता के लिए गुड लक लाता है जिससे बच्चे का भविष्य तो चमकता ही है और पेरेंट्स के लिए भी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए अंक ज्योतिष और उनका मूलांक जिम्मेदार हो सकता है।

अंक ज्योतिष की मानें तो हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है जो उसके जीवन में आने वाले बदलावों के लिए जिम्मेदार होता है। आइए आपको बताए हैं कुछ ऐसे मूलांकों के बच्चों के बारे में जो जन्म लेते ही पेरेंट्स की किस्मत बदल देते हैं और उन्हें जीवन में धन, समृद्धि और सफलता के मौके मिलने लगते हैं।

मूलांक 3

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है और इसके प्रभाव से ये जन्म से ही लीडर होते हैं।

ये बच्चे जन्म से ही अपने पेरेंट्स के लिए लकी होते हैं और ये सिर्फ खुशियां नहीं लाते हैं, बल्कि ये अपने परिवार के लिए पूर्वजों का आशीर्वाद बनकर आते हैं। इनके जन्म से ही घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।

ये बच्चे घर में अचानक आर्थिक तरक्की लाते हैं और परिवार के बीच आपसी प्रेम का कारण बनते हैं। इनकी किस्मत से न सिर्फ पेरेंट्स बल्कि आगे आने की कई पीढ़ियों की किस्मत भी चमक जाती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के बच्चे जन्म से ही अपने पेरेंट्स की किस्मत बदल देते हैं। इनके जन्म से पेरेंट्स के जीवन में कई बदलाव आते हैं, जैसे अच्छी नौकरी लगना, अचानक धन लाभ होना और सोई किस्मत का जाग उठना।

मूलांक 4 का स्वामी राहु को माना जाता है और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4. 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है और ये अपने पेरेंट्स के लिए लकी चार्म होते हैं।

मूलांक 7

अगर किसी बच्चे का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसक मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु होता है, जिसके प्रभाव से बच्चे को जन्म से ही कई अलौकिक शक्तियां प्राप्त होती हैं।

ये बच्चे जन्म से ही आध्यात्मिक होते हैं और जन्म लेते ही पेरेंट्स की किस्मत बदल देते हैं। जिस घर में भी उनका जन्म होता है वहां की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है और उनके माता-पिता की किस्मत बदल जाती है।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो बच्चा आपकी किस्मत बदल सकता है और आपके जीवन में गुड लक ला सकता है।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें ! इन 2 मूलांकों के बच्चे हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, बचपन से ही नहीं भाता किसी का साथ

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स जरूर पढ़ें! इन 2 मूलांक वाले बच्चे होते हैं जन्मजात बॉस, नहीं सहते किसी की तानाशाही

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।