विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या है इनके झगड़े की असली वजह?

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:48 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 9 वाले लोग अपने स्वभाव के कारण अक्सर ऑफिस में विवादों में रहते ...और पढ़ें

ऑफिस में सबसे ज्यादा बहस क्यों करते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit- AI Generated)

ऑफिस में सबसे ज्यादा बहस क्यों करते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक का खास महत्व है। व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि के आधार पर निकाला जाता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, विचारों और ऑफिस में उसके बर्ताव के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां अलग-अलग स्वभाव के लोग काम करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऑफिस में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो अपने काम की वजह से सभी का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग देखने को मिलते हैं, जिनकी हर छोटी-बड़ी बात पर टीम मेंबर्स या बॉस से बहस हो जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कौन-से मूलांक के जातक होते हैं, जो ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन-से हैं वे मूलांक?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 9 वाले लोग ऑफिस में अपने ईगो और तेज स्वभाव के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव का अधिक प्रभाव रहता है। इसी वजह से इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती है। ये लोग जीवन में किसी के भी अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि ऑफिस में अगर मूलांक 1 वालों की सलाह को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। ये लोग ऑफिस में अपनी बात को सही साबित करने के लिए सीनियर्स से भी पंगा ले लेते हैं।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से मूलांक 9 वालों का स्वभाव बेहद गर्म, उग्र और जल्दबाजी वाला होता है।

ये लोग ऑफिस में गलत बात को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसलिए ऑफिस में इनकी किसी से ज्यादा बनती नहीं है। ऑफिस की राजनीति या सहकर्मियों की चालाकी दिखने पर ये लोग सीधे झगड़े पर उतर आते हैं। ऑफिस में जरा-सी बहस में भी इनका पारा बहुत जल्दी हाई हो जाता है, जिस कारण लोग इन्हें गुस्सैल मानते हैं।

यह भी पढ़ें- Numerology: क्या आपके एम्प्लॉई कोड में भी है 3 नंबर? तो जानिए नौकरी में तरक्की और करियर से जुड़े बड़े संकेत

यह भी पढ़ें- क्लास का बेस्ट फ्रेंड असल में कैसा इंसान है? मूलांक से खुल जाएगा राज, जानें कौन निभाता है आखिरी तक Friendship

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।