Numerology: जिनके नाम इन 5 अल्फाबेट से होते हैं शुरू, ऑफिस में दूसरों का क्रेडिट छीनने में वो होते हैं गुरु
अंक ज्योतिष के अनुसार नाम का पहला अक्षर आपके स्वभाव के कई राज खोलता है। कुछ खास अक्षरों से शुरू ...और पढ़ें

दूसरों के काम की वाह-वाही लूटने में तेज हाते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
अंक ज्योतिष के अनुसार A, S, M, P, K नाम वाले लोग।
कार्यस्थल पर दूसरों के काम का श्रेय लेने में माहिर होते हैं।
इन अक्षरों से जुड़े व्यक्तित्व और व्यवहार की विस्तृत जानकारी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वर्क लाइफ में ऐसा कई बार देखना पड़ता है कि काम हम करते हैं, मगर उसका क्रेडिट कोई और ले जाता है। जाहिर है, उस वक्त मन बहुत दुखी होता है। मगर हम पहले ही ऐसे लोगों से थोड़ा सर्तक रहें, तो शायद इस तरह की परिस्थिति से खुद को बचा सकते हैं। अंक ज्योतिष नाम के कुछ ऐसे शुरुआती अक्षर बताए गए हैं, जिनसे संबंधित व्यक्ति का व्यवहार और व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही होता है। ये लोग दूसरों के काम का भी क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हटते हैं।
ऑफिस में ऐसे लोग अपने काम के साथ-साथ आसपास के लोगों के काम पर भी नजर रखते हैं। कई बार अपनी चतुराई और बेहतर कम्युनिकेशन के कारण ये दूसरों के आइडिया या मेहनत का श्रेय खुद लेने की कोशिश करते हैं। तो चलिए ऐसे नाम के पहले अक्षरों के बारे में जानते हैं।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम
अंक ज्योतिष के अनुसार A अक्षर को अंक 1 और सूर्य से जोड़ा जाता है। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ऑफिस में इन्हें अपनी बात मजबूती से रखने की आदत होती है। ये चाहते हैं कि उनके काम और विचारों को महत्व दिया जाए। अपनी लीडरशिप और आत्मविश्वास के कारण कई बार ये किसी प्रोजेक्ट में दूसरे व्यक्ति के योगदान को भी अपने काम का हिस्सा बताने की कोशिश कर सकते हैं।
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम वालों को रचनात्मक और बहुत अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स वाला माना जाता है। ये सामने वाले व्यक्ति को समझकर उसके अनुसार अपनी बात रखने में माहिर होते हैं। ऑफिस में इनकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है। यही वजह है कि मीटिंग में किसी आइडिया को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने पर उसका श्रेय ये लोग खुद ही लेना चाहते हैं।
M अक्षर से शुरू होने वाले नाम
M अक्षर से शुरू होने वाले नामों को अंक 4 के प्रभाव से जोड़ा जाता है। इस अक्षर वाले लोग बहुत ज्यादा महनती और व्यावहारिक होते हैं। ये किसी भी काम को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते हैं। साथ ही इन्हें अपने फायदे और नुकसान की अच्छी समझ होती है। ऑफिस में अपनी मेहनत और व्यवहारिक सोच के कारण ये जिम्मेदारियां अपने हाथ में लेना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार लगता है कि ये लोग अपने काम के साथ-साथ दूसरों के काम का भी क्रेडिट ले रहे हैं।
P अक्षर से शुरू होने वाले नाम
P अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। इनकी एक खासियत होती है कि ये सामने वाले के व्यवहार को जल्दी समझ लेते हैं। ऑफिस में ये लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। बातचीत के दौरान इन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि कौन व्यक्ति किस तरह से काम करता है। इसी समझ का इस्तेमाल करके ये अपने काम में जरूरत अनुसार लोगों का इस्तेमाल करते हैं। जब इनका लक्ष्य पूरा हो जाता है, तो अकेले ही उस काम की सफलता का क्रेडिट ले-लेते हैं।
K अक्षर से शुरू होने वाले नाम
K अक्षर को अंक 2 और चंद्रमा के प्रभाव से जोड़ा जाता है। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाले होते हैं। ऑफिस में ये अलग-अलग लोगों के साथ आसानी से तालमेल बैठा लेते हैं। अपनी बात मनवाने और परिस्थिति को समझकर प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी इनके अंदर कूट-कूट कर भरी होती है। इसलिए लोग भी इनसे प्रभावित होते हैं और कई बार लोग खुद ही अपने काम का क्रेडिट इन लोगों को दे देते हैं।
यह भी पढ़ें- Name Numerology: जिनके नाम में दो बार A आता है, उन पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी; हर काम में मिलती है सफलता
यह भी पढ़ें- इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाले लोग होते हैं सबसे किस्मत वाले, भीड़ में अलग चमकती है Personality
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
