विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैसले लेने में सबको पीछे छोड़ देते हैं इन 2 तारीखों को जन्मे लोग, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:23 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 4 वाले लोग अपने त्वरित और अद्वितीय निर्णय लेने की क्षमता के लिए ...और पढ़ें

बिना झिझक फैसले लेते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit- AI Generated)

बिना झिझक फैसले लेते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले सूर्य के प्रभाव से स्वतंत्र निर्णय लेते हैं।

  2. मूलांक 4 वाले राहु के प्रभाव से अप्रत्याशित फैसले लेते हैं।

  3. ये लोग आत्मविश्वास के साथ तुरंत निर्णय लेते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक 1 से लेकर 9 तक का विशेष महत्व है। ग्रहों के प्रभाव की वजह से हर व्यक्ति की सोच, व्यवहार और फैसले लेने की क्षमता अलग-अलग होती है। जीवन में जब कोई बड़ा फैसला लेना होता है, तो लोग बहुत सोच-समझकर कदम उठाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पूरे आत्मविश्वास के साथ तुरंत फैसले लेते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 मूलांक ऐसे हैं, जो फैसले लेने के मामले में सबसे अलग माने जाते हैं। हम उन मूलांक वालों की बात कर रहे हैं, जिनके फैसले हमेशा भीड़ से अलग होते हैं। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसे कौन-से मूलांक हैं? आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव का अधिक प्रभाव होता है। सूर्य से प्रभावित होने की वजह से ये लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। इन्हें फैसले लेने के लिए दूसरों की मदद नहीं लेनी पड़ती। साथ ही मूलांक 1 वालों को अपने फैसलों में दूसरों का दखल या सलाह बिल्कुल पसंद नहीं आती। ये कोई भी फैसला लेने में किसी प्रकार की झिझक नहीं दिखाते। इसी वजह से ये लोग फैसले लेने में सबसे अलग होते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक पर राहु ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। इसलिए ये लोग जीवन में सभी लोगों से अलग सोचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूलांक 4 वालों के फैसले इतने अलग होते हैं कि अक्सर समाज और परिवार के लोग हैरान रह जाते हैं। ये अपने फैसले बहुत अचानक लेते हैं। इन लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है, इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।

जरूर करें ये उपाय

अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रविवार की सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर उन्हें अर्घ्य दें। मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से सूर्य देव की कृपा बरसती है और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। साथ ही, गणेश चालीसा या गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना राहु की शांति के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Numerology: जिनके नाम इन 5 अल्फाबेट से होते हैं शुरू, ऑफिस में दूसरों का क्रेडिट छीनने में वो होते हैं गुरु

यह भी पढ़ें- मूलांक 6 का सबसे बड़ा दुश्मन! इन जन्म तिथियों वाले जीवनसाथी से शादी करते ही बढ़ सकती हैं दूरियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।