मूलांक 6 का सबसे बड़ा दुश्मन! इन जन्म तिथियों वाले जीवनसाथी से शादी करते ही बढ़ सकती हैं दूरियां
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वालों के लिए शादी के रिश्ते में अनुकूलता और प्रतिकूलता महत्वपूर्ण है। जानें किन ...और पढ़ें

मूलांक 6 वालों की शादी: जानें किससे बनेगी जोड़ी और किससे बढ़ेंगी दूरियां (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 6 वाले शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं।
मूलांक 1 और 7 वालों से शादी से बचें।
मूलांक 3, 6 और 9 से अच्छा तालमेल बनता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी किसी के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक है। जब कोई लड़का या लड़की जीवनसाथी की तलाश में होता है तब वो यही जानना चाहते हैं कि शादी कब होगी? किस उम्र में होगी और किससे शादी करना सबसे अच्छा होगा। हम अपनी पसंद के अनुसार ही पार्टनर चुनना चाहते हैं।
जिस तरह से ज्योतिष के अनुसार, विवाह का समय जन्मतिथि के आधार पर निर्धारित होता है। उसी तरह से अंक ज्योतिष भी आपके भविष्य के बारे में बहुत सी भविष्यवाणियां करता है। अंक ज्योतिष में सभी मूलांकों के लिए कुछ ऐसी जन्म तिथियां हैं जो शादी के लिए शुभ या अशुभ मानी जाती हैं।
सभी मूलांकों का अपना कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और उनके प्रभाव से ही कोई भी मूलांक दूसरे के लिए अनुकूल होता है। आइए आपको बताते हैं मूलांक 6 के लोगों को किस मूलांक वालों से शादी करनी चाहिए और किससे शादी करने से बचना चाहिए?
मूलांक 6 किसका होता है?
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 माना जाता है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है।
इस मूलांक के लोग प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, आराम और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव को महत्व देने वाले होते हैं। जब बात इनके लिए पार्टनर की आती है, तो आपसी समझ बहुत महत्वपूर्ण होती है।
मूलांक 6 और 1
जब बात मूलांक 6 के लिए शादी की आती है तो उन्हें कभी भी मूलांक 1 से शादी नहीं करनी चाहिए। जिनका जन्म किसी भी महीने की 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 है और इनके ऊपर सूर्य का प्रभाव होता है।
वहीं मूलांक 6 पर शुक्र का प्रभाव होता है, इसलिए इन दोनों का सोचने समझने का नजरिया अलग हो सकता है। कई बार ये दोनों मूलांक एक-दूसरे की भावनाएं नहीं समझ पाते हैं और इसकी वजह से आपसी टकराव होने लगते हैं।
मूलांक 6 और 7
मूलांक 6 वालों को कभी भी मूलांक 7 वालों से शादी नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है और इनका स्वामी ग्रह केतु का है।
इसी वजह से मूलांक 6 और 7 की ऊर्जाओं में टकराव होता है और इनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि मूलांक 6 वाले बहुत ज्यादा रोमांटिक माने जाते हैं और मूलांक 6 वाले शांत स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 6 को किससे शादी करनी चाहिए?
मूलांक 6 वालों को मूलांक 3,6 और 9 वाले मूलांक के लोगों से शादी करनी चाहिए। अगर इन मूलांकों की शादी 6 अंक वाले से होती है, तो उनके विचार मिलते हैं और इनके बीच बहुत अच्छा तालमेल बनता है और शादी के रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहती है।
अगर आपका मूलांक भी 6 है तो यहां बताई जन्म तिथियां आपके साथ शादी के लिए अनुकूल या प्रतिकूल हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 5 वाले जरूर जान लें! कौन-सा नंबर है सबसे परफेक्ट और किससे शादी पड़ सकती है भारी
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 की इन तारीखों में जन्मे लोगों से नहीं बनती अच्छी जोड़ी, शादी से पहले जरूर जानें वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
