विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 5 वाले जरूर जान लें! कौन-सा नंबर है सबसे परफेक्ट और किससे शादी पड़ सकती है भारी

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 06:34 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 के लोगों के साथ शादी के लिए कुछ अंक अनुकूल होते हैं और कुछ ...और पढ़ें

मूलांक 5 वालों के लिए वैवाहिक जीवन: जानें कौन है परफेक्ट पार्टनर (Picture Credit: AI Generated)

मूलांक 5 वालों के लिए वैवाहिक जीवन: जानें कौन है परफेक्ट पार्टनर (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 5 के लिए विवाह अनुकूलता अंक ज्योतिष से जानें।

  2. मूलांक 1, 3, 6 वाले सबसे अच्छे जीवनसाथी हो सकते हैं।

  3. मूलांक 2 के साथ शादी में सावधानी बरतने की सलाह।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है शादी एक ऐसा रिश्ता है जो न सिर्फ दो दिलों को मिलाता है बल्कि दो परिवारों को भी करीब लाता है। जब दो लोगों को आपसी बॉन्डिंग अच्छी होती है तभी उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी बीतती है। वहीं आपसी समझ न होने पर बिना वजह लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

वहीं अगर हम अंक ज्योतिष की मानें तो शादी तभी सबसे अच्छी चलती है, जब दो अंक एक-दूसरे की एनर्जी का विरोध करने के बजाय उसे सपोर्ट करते हों। अंकज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी जन्म तिथियां हैं, जो एक-दूसरे के अनुकूल होती हैं और कुछ ऐसी भी हैं जो पूरी तरह से विपरीत होती हैं।

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 5 के लोगों की जिनका स्वामी ग्रह बुध होता है। आइए आपको बताते हैं इनके लिए कौन सबसे अच्छा लाइफ पार्टनर हो सकता है और किस्से शादी करने इनके जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है।

शादी के लिए कौन सी जन्म तिथियां अच्छी हैं

कुछ ऐसी जन्म तिथियां हैं जिनके लोग मूलांक 5 वालों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। अगर इनकी शादी आपस में होती है, तो उनके जीवन में समस्याएं नहीं आती हैं।

मूलांक 1- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 01, 10 या 19 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जाता है और इनका स्वामी सूर्य है। वहीं मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं जो आपस में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इनकी शादी को परफेक्ट मैच कहा जा सकता है।

मूलांक 3- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12 या 21 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 03 माना जाता है। इनके स्वामी ग्रह गुरू बृहस्पति हैं और शादी के लिए इनकी अनुकूलता मूलांक 5 के साथ अच्छी मानी जाती है।

मूलांक 6- ये उन लोगों का मूलांक है जिनका जन्म 06, 15 या 24 तारीख को हुआ है। इनका स्वामी शुक्र होता है और अगर इनकी शादी मूलांक 5 के लोगों के साथ होती है, तो ये दोनों मिलकर एक अच्छा वैवाहिक जीवन बिताते हैं।

किन जन्म तिथियों से शादी नहीं करनी चाहिए?

मूलांक 5 वालों को ऐसे पार्टनर के साथ रिश्ते में सावधानी बरतनी चाहिए जो उनकी आजादी पर पर रोक लगाते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत स्वतंत्र होते हैं और खुद पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।

मूलांक 2- जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है और उनका स्वामी चंद्रमा है। वहीं मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है।

इन दोनों के स्वभाव में बहुत अंतर होता है। मूलांक 5 के लोग स्वतंत्र स्वभाव और खुले विचारों के होते हैं, जबकि मूलांक 2 वाले बहुत शांत और भावुक होते हैं। इनके विपरीत स्वभाव की वजह से कई बार इनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं।

अगर आपका मूलांक भी 5 है तो आपको शादी से पहले यहां बताई जन्म तिथियों के बारे में विचार कर लेना चाहिए और तभी शादी का फैसला लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Numerology: पीठ पीछे छुरा घोंपते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग! सीक्रेट्स बताने से पहले 100 बार सोच लें

यह भी पढ़ें- मूलांक 8 वाली ननद और भाभी का कैसा होता है रिश्‍ता, क्‍या कभी बन पाती हैं वो पक्‍की सहेलियां?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।