क्लास का बेस्ट फ्रेंड असल में कैसा इंसान है? मूलांक से खुल जाएगा राज, जानें कौन निभाता है आखिरी तक Friendship
स्कूल-कॉलेज में क्लासमेट से गहरी दोस्ती हो जाती है, पर क्या वह सच्चा दोस्त है? मूलांक ज्योतिष से जानिए आपके ...और पढ़ें

मूलांक से जानें क्लासमेट की दोस्ती का राज । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक से जानें सहपाठी के स्वभाव और दोस्ती का तरीका।
प्रत्येक मूलांक (1-9) के दोस्ती के गुण और व्यवहार का विश्लेषण।
समझें कौन सच्चा दोस्त है और कौन स्वार्थी हो सकता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्कूल या कॉलेज में कई बार कुछ क्लासमेट बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। लेकिन समय के साथ यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सामने वाला सच्ची दोस्ती निभा रहा है या किसी काम के लिए आपके साथ जुड़ा है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर जो मूलांक निकलेगा उससे व्यक्ति के स्वभाव और दोस्ती को लेकर उसके नजरिए के बारे में समझा जा सकता है। अगर आप अपने क्लासमेट के स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी जन्म तारीख से पहले उसका मूलांक निकालें। चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28
मूलांक 1 वाले लोगों को एक टीम बनाकर और खुद को उस टीम का लीडर बनकर रहना पसंद होता है। इनमें स्वाभिमान कूट-कूटकर भरा होता है। ये हर किसी के सामने आसानी से नहीं झुकते। दोस्ती की बात करें तो अगर इन्हें सम्मान और अपनापन मिले तो ये दोस्ती पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। मुश्किल समय में भी दोस्त का साथ देने की कोशिश करते हैं।
जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29
मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों में शांत, संवेदनशील और भावुक होते हैं। ये अपने दोस्तों की भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं। इनके बारे में माना जाता है कि ये दिल से दोस्ती करते हैं और केवल अपना काम निकलवाने के लिए रिश्ता नहीं बनाते। हालांकि, दिल दुखने पर ये बिना ज्यादा कुछ कहे दूरी बना सकते हैं।
जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30
मूलांक 3 वालों को केवल ज्ञान की बातें करना पसंद होता है। ये लोग हंसमुख और समझदार होते हैं। क्लास में ये अच्छे सलाहकार और मददगार दोस्त बन सकते हैं। नोट्स शेयर करने, पढ़ाई में मदद करने या किसी समस्या का समाधान बताने में ये पीछे नहीं हटते। इनके लिए दोस्ती में साथ मिलकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण माना जाता है। इनमें कॉम्पेटीशन की भावना कम और अपने साथ-साथ दोस्त को भी आगे बढ़ाने की भावना अधिक होती है।
जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31
मूलांक 4 वालों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। ये मूडी और रहस्यमयी होते हैं। इनके मूड और विचारों में बहुत तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी वजह से कभी-कभी दोस्तों को लग सकता है कि ये अचानक बदल गए हैं। हालांकि, इसे सीधे मतलबी व्यवहार नहीं माना जा सकता। इनके स्वभाव को समझने में थोड़ा समय लग सकता है। सीधे शब्दों में बोला जाए तो ये लोग केवल उतना ही किसी का साथ देते हैं, जब तक इन्हें अपना टाइम वेस्ट होते हुए न दिखे और इनका नुकसान न हो रहा हो।
जन्म तारीख: 5, 14, 23
मूलांक 5 वाले लोग बातचीत करने में अच्छे और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनके दोस्तों का दायरा बड़ा होता है। ये नए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट के लिए दोस्त की मदद करने में ये पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, ज्यादातर इन्हें खुद ही लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ती है। ये लोग दूसरों का काम करने के लिए अधिक व्यस्त रहते हैं, इस चक्कर में कई बार अपना काम करना ही भूल जाते हैं।
जन्म तारीख: 6, 15, 24
मूलांक 6 वाले बहुत ही आकर्षित होते हैं और उनका व्यवहार भी बहुत अच्छा होता है। इस वजह से इनके कई सारे दोस्त होते हैं । इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये लोग खुद तो अच्छी और मजे की जिंदगी पसंद करे हैं, साथ ही अपने दोस्तों की भी लाइफ सेट रहे इसके लिए प्रयास करते हैं। ये बहुत अच्छे दोस्त होते हैं।
जन्म तारीख: 7, 16, 25
मूलांक 7 वाले लोग शांत, गंभीर और थोड़े अंतर्मुखी माने जाते हैं। ये हर किसी से तुरंत दोस्ती नहीं करते। लेकिन अगर किसी को अपना दोस्त मान लें तो उसके साथ लंबे समय तक जुड़े रहते हैं। अगर इन्हें लगे कि कोई उनका फायदा उठा रहा है, तो ये धीरे-धीरे दूरी बना सकते हैं।
जन्म तारीख: 8, 17, 26
मूलांक 8 वाले लोगों को मेहनती, व्यावहारिक और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इनके बहुत कम दोस्त होते हैं। मगर जब कोई इनका अच्छा दोस्त बनता है, तब ये मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़े रहते हैं। ये अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त नहीं करते, इसलिए कभी-कभी दोस्त को थोड़े सख्त लग सकते हैं।
जन्म तारीख: 9, 18, 27
मूलांक 9 वाले लोग ऊर्जावान, साहसी और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है लेकिन मन में कोई बात नहीं रखते हैं और इनका गुस्सा जितनी जल्दी आता है उतनी जल्दी चला भी जाता है। ये अपने दोस्तों के लिए आखरी गुंजाइश तक खड़े रहते हैं और अपनी तरफ से दोस्ती में कभी पीछे नहीं हटते हैं।
यह भी पढ़ें- 333, 777 या 999 : कौन सा नंबर है आपका लकी एंजल नंबर? मूलांक से ऐसे करें चेक, फिर देखिए कैसे बदलती है जिंदगी
यह भी पढ़ें- बच्चे की जन्मतिथि में छिपे हैं स्वभाव के कई राज, मूलांक से समझें भविष्य और त्योहारों के खास उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
