विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

333, 777 या 999 : कौन सा नंबर है आपका लकी एंजल नंबर? मूलांक से ऐसे करें चेक, फिर देखिए कैसे बदलती है जिंदगी

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:14 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के आधार पर अपने लकी एंजल नंबर को जानें और समझें कि ये संख्याएं आपके जीवन में क्या संकेत देती हैं।

मूलांक से जानें अपना लकी एंजल नंबर ।  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक से जानें अपना लकी एंजल नंबर । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. जन्म तिथि से मूलांक निकालकर अपना लकी एंजल नंबर जानें।

  2. प्रत्येक मूलांक के लिए विशिष्ट एंजल नंबर और उसका महत्व समझें।

  3. एंजल नंबर्स जीवन में सकारात्मक बदलावों और मार्गदर्शन का प्रतीक होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म महीने की 14 तारीख को हुआ है, तो 1 और 4 को जोड़ने पर 5 आता है। इसलिए आपका मूलांक 5 होगा। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, हर मूलांक का संबंध एक खास एंजल नंबर से माना जाता है। ये नंबर्स जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कुछ संकेत देते हैं। तो चलिए मूलांक के आधार पर आप भी अपना लकी एंजल नंबर जानिए।

मूलांक 1

मूलांक 1 को नई शुरुआत और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। एंजल नंबर 111 को भी नई शुरुआत और खुद से मिलने वाली प्रेरणा पर भरोसा करने का संकेत माना जाता है। ऐसे में मूलांक एक वालों के लिए यह अंक लकी नंबर होता है। इस संख्‍या को यदि आप देखते रहते हैं या यह आपको दिखाई देती रहती है, तो इससे जीवन में आपको कई सारे लाभ हो सकते हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 222 को संतुलन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह नंबर धैर्य रखने और परिस्थितियों पर भरोसा बनाए रखने का संदेश देता है। यदि मूलांक 2 वाले इस अंक को अपने करीब रखते हैं, तो माना जाता है कि सही समय आने पर चीजें बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

मूलांक 3

333 को रचनात्मकता और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से जोड़ा जाता है। मूलांक 3 वालों के लिए यह नंबर अपनी प्रतिभा को सामने लाने और सकारात्मक सोच बनाए रखने का संकेत माना जाता है।

मूलांक 4

444 को सुरक्षा, स्थिरता और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। यह नंबर कठिन समय में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखने और अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश देता है। मूलांक 4 वालों के लिए यह लकी होता है।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए 555 को बड़े बदलावों से जोड़ा जाता है। यदि यह नंबर बार-बार दिखाई दे, तो अंक ज्योतिष में इसे जीवन में आने वाले बदलावों का संकेत माना जाता है। ऐसे में नए अवसरों को खुले मन से स्वीकार करना ही सबसे अच्‍छा विक्‍लप होता है।

मूलांक 6

666 को अक्सर गलत अर्थों में लिया जाता है, लेकिन अंक ज्योतिष में इसे आत्म-देखभाल और संतुलन से जोड़ा जाता है। इसका संदेश अपने मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने तथा अनावश्यक चिंताओं को कम करने से संबंधित होता है।

मूलांक 7

777 को सौभाग्य, आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 7 वालों के लिए इसे अपने अनुभवों से सीखने और आगे बढ़ने का सकारात्मक संकेत माना जाता है।

मूलांक 8

888 को प्रचुरता, सफलता और संतुलन से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि यह नंबर मेहनत के परिणाम और आर्थिक या व्यक्तिगत प्रगति का संकेत देता है। साथ ही, जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। मूलांक 8 वालों के लिए यह अंक बहुत लकी हेाता है।

मूलांक 9

999 को किसी पुराने अध्याय के समाप्त होने और नई शुरुआत से जोड़ा जाता है। इसे पुरानी बातों को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर बढ़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव स्वीकार करने का संदेश माना जाता है। मूलांक 9 वालों के लिए यह संख्‍या ऐंजल नंबर कहलाती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक भी है लकी लिस्ट में, जानिए अक्टूबर में किसकी पलटेगी किस्मत और कौन रहे अलर्ट?

यह भी पढ़ें- ऑफिस में हमेशा बॉस की गुड बुक में रहते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कम मेहनत से भी हासिल करते हैं बुलंदियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।