विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपका मूलांक भी है लकी लिस्ट में, जानिए अक्टूबर में किसकी पलटेगी किस्मत और कौन रहे अलर्ट?

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:55 AM (GMT+05:30)

अक्टूबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा? एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी से जानें मूलांक 1 से 9 तक का सटीक राशिफल, ...और पढ़ें

अपने मूलांक से जाने अपना भविष्य (AI-Generated Image)

अपने मूलांक से जाने अपना भविष्य (AI-Generated Image)

HighLights

  1. अक्टूबर का महीना हर मूलांक के लिए कुछ खास लेकर आया है

  2. कुछ मूलांकों के करियर और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ने वाला है

  3. हर मूलांक के लिए खास उपाय अपनाकर इस महीने को शानदार बनाएं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और हर कोई जानना चाहता है कि यह नया महीना उनके लिए क्या सौगात लेकर आया है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारी जन्म तिथि यानी मूलांक हमारे जीवन और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है।

एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी रजनी गुप्ता के मुताबिक, अक्टूबर का यह महीना सभी मूलांकों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव, सफलता के नए अवसर और कुछ नई सीख लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं आपकी जन्म तिथि के अनुसार अक्टूबर का महीना आपके करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन के लिए कैसा रहेगा और किन आसान उपायों को अपनाकर आप इस महीने को और भी शानदार बना सकते हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28): इस महीने आप कुछ नया सीख सकते हैं। कला और ज्ञान में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: केले के पेड़ पर जल अर्पित करें।

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29): अक्टूबर का महीना आपके लिए कठिन परिश्रम लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

उपाय: कुत्तों को दूध पिलाएं।

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30): इस महीने जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि आप नौकरी या काम बदलने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। मीडिया व विपणन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31): आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकते हैं, इसलिए व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटें।

मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23): जीवनसाथी या सहयोगी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप किसी विषय के गहरे अध्ययन में रुचि लेंगे और बारीकी से निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

उपाय: कुत्तों को दूध पिलाएं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24): पूर्व में किए गए परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। जोखिम भरे वित्तीय लेन-देन से बचें।

उपाय: शनि मंदिर जाएं और निर्धन लोगों को भोजन कराएं।

मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25): इस महीने आपका झुकाव आध्यात्मिक कार्यों में रहेगा। आप ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे तथा अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सकेंगे।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26): नए कार्य और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। सफलता पाने के लिए अहंकार से दूर रहें।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27): अकेले कार्य करने के बजाय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। वित्तीय मामलों में सजग रहें और भावुक होकर कोई निर्णय न लें।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त

यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।