विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:06 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले व्यक्ति स्वभाव से काफी भरोसेमंद और ईमानदार होते हैं, लेकिन इन्हें धोखा देना भारी पड़ सकता है।

अंक ज्योतिष में भरोसेमंद मूलांक कौन-सा है? (Picture Credits - AI Images)

अंक ज्योतिष में भरोसेमंद मूलांक कौन-सा है? (Picture Credits - AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष विज्ञान के जरिए अंकों की सहायता से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदत और जीवन से जुड़े कई पहलुओं को समझा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति का एक मूलांक होता है और इसी के आधार पर उसके बारे में कई बातें पता लगाई जाती हैं।

अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक वालों का साथ हमेशा फायदेमंद साबित माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग अच्छे दोस्त होने के साथ काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। ऐसे में इन लोगों के साथ किसी भी तरह की धोखेबाजी सामने वाले को भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये मूलांक?

मूलांक 1

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का संबंध सूर्य से जुड़ा माना जाता है, जो जीवन, ऊर्जा और बल का प्रतीक हैं। मूलांक 1 का स्वामी होने के कारण भी सूर्य की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। सूर्य के स्वामित्व के कारण इस अंक के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी अन्य अंकों की तुलना में काफी बेहतर मानी जाती है।

इन्हें अपना काम ईमानदारी से करना पसंद है। लेकिन इन्हें किसी भी तरह का धोखा पसंद नहीं है। इन्हें अपने दम पर आगे बढ़ने में मजा आता है। कुल मिलाकर मूलांक 1 वालों के साथ ईमानदार रहने पर ये हमेशा आपके काम आते हैं।

अपनी कुंडली के अनुसार जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहतर समझें। पर्सनल ज्योतिषीय मार्गदर्शन और इनसाइट्स — अभी देखें

मूलांक 8

अंक शास्त्र में मूलांक 8 पर शनि ग्रह शासन करते हैं, जिस कारण से इस अंक के जातक काफी मेहनती और धैर्यशील माने जाते हैं। ये लोग स्वभाव से गंभीर होते हैं, जिन्हें बात-बात पर मजाक करना पसंद नहीं होता है। शनि का नंबर होने के कारण ईमानदारी इनके स्वभाव से मेल खाती है।

अगर कोई गलती से भी इन्हें धोखा दे दे या किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा दें तो ये उससे हमेशा-हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं। अगर इनके साथ ईमानदारी से पेश आए तो ये लोग मुश्किल से मुश्किल समय में भी साथ नहीं छोड़ते हैं।

मूलांक 9

मूलांक का 9 का स्वामी मंगल ग्रह को कहा जाता है, जो स्वभाव से निडर, तेजस्वी और पराक्रमी माना जाता है। 9 अंक वाले लोग भले ही बाहर से कठोर, गुस्सैल और गंभीर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ये लोग दिल के बेहद साफ माने जाते हैं।

ये लोग कई बार बिना बोले ही लोगों की मदद करने के लिए हाजिर होते हैं। मूलांक 9 की सबसे खास बात यह है कि, ये लोग अपने करीबियों का साथ मुश्किल से मुश्किल समय में देते हैं।

यह भी पढ़ें- किस तारीख को जन्मे लोगों का सिक्स सेंस होता है सबसे तेज? झूठ और धोखे को भी तुरंत लेते हैं भांप

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, जन्म लेते ही चमक उठती है माता-पिता की किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।